बोकारो में रेलवे साइडिंग पर अपराधियों ने की अंधाधुंध गोलीबारी, ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल

बोकारो, 9 सितंबर (khabarwala24)। झारखंड के बोकारो जिले के बांधडीड स्थित रेलवे साइडिंग पर मंगलवार को अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस हमले में आस्था कंस्ट्रक्शन कंपनी का एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद कर्मियों ने तुरंत उसे बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

बोकारो, 9 सितंबर (khabarwala24)। झारखंड के बोकारो जिले के बांधडीड स्थित रेलवे साइडिंग पर मंगलवार को अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस हमले में आस्था कंस्ट्रक्शन कंपनी का एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद कर्मियों ने तुरंत उसे बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो हथियारबंद अपराधी अचानक रेलवे साइडिंग पर पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के चालक को निशाना बनाकर गोलियां बरसाने लगे। उसे पांच गोलियां लगी हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। चास एसडीपीओ और थाना प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी शुरू कर दी।

- Advertisement -

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन हर पहलू पर जांच की जा रही है। झारखंड में रेलवे साइडिंग पर गोलीबारी की यह कोई पहली घटना नहीं है। हाल के महीनों में कई जगहों पर इस तरह की वारदात सामने आई हैं। 18 अगस्त को चतरा जिले के पिपरवार में अमन साहू गिरोह के अपराधियों ने राजधर रेलवे साइडिंग के पास एक डंपर पर फायरिंग की थी। इसके बाद कोयले की ट्रांसपोर्टिंग घंटों बाधित रही थी।

10 जुलाई को लातेहार के टोरी रेलवे कोल साइडिंग पर भी राहुल दुबे गैंग ने हमला किया था। इस दौरान एक हाइवा में आग लगाई गई और गोलीबारी कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई। 13 जून को रामगढ़ जिले के भुरकुंडा रेलवे साइडिंग कार्यालय पर राहुल दुबे गैंग ने रंगदारी वसूली के लिए गोलीबारी की थी। इन घटनाओं के पीछे संगठित आपराधिक गिरोह हैं, जो ठेकेदारों और कंपनियों से रंगदारी वसूलने के लिए साइडिंग को निशाना बना रहे हैं। बोकारो की घटना को भी इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।

एसएनसी/एएस

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News