BJP News: भाजपाइयों ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर वर्चुअल कार्यक्रम सुना, आयुष्मान भव: पखवाड़ा की दी जानकारी

BJP News: Khabarwala 24 News Hapur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका वर्चुअल कार्यक्रम सुना। इसके साथ ही मुख्य अतिथि व भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया व प्रदेश मंत्री चंद्र मोहन सिंह ने बताया की रक्तदान शिविर, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और आयुष्मान कार्ड वितरण, नए कार्ड […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

BJP News: Khabarwala 24 News Hapur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका वर्चुअल कार्यक्रम सुना। इसके साथ ही मुख्य अतिथि व भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया व प्रदेश मंत्री चंद्र मोहन सिंह ने बताया की रक्तदान शिविर, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और आयुष्मान कार्ड वितरण, नए कार्ड बनाने के अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला महामंत्री और कार्यक्रम संयोजक पुनीत गोयल ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Bjp news: भाजपाइयों ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर वर्चुअल कार्यक्रम सुना, आयुष्मान भव: पखवाड़ा की दी जानकारी
उन्होंने जिले के प्रमुख अधिकारी और अभियान की टोली के साथ बैठकर तीनों कार्यक्रम की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने आयुष्मान भव: पखवाड़ा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की हम सभी रक्तदान कर पुण्य के भागी बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने सभी युवाओं से अनुरोध किया कि वह अपने नजदीकी रक्तदान शिविर में जाकर रक्तदान कर पुण्य के भागी बने।
प्रदेश मंत्री चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि 23 से लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण स्वास्थ्य मेला के विषय में बताया कि 23 सितम्बर 2023 (शनिवार) को जिलास्तर के बेलनेस सेंटर पर और 24 सितम्बर 2023 को प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र (पी०एम०सी०) एवं सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र (सी०एस०सी०) पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन किया। जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी मदद के लिए यह उपस्थित रहेंगे एवं सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि 23 – 24 सितम्बर को लगने वाले निशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण के बारे में अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलायें । नागरिकों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में मदद करें।

आयुष्मान कार्ड वितरण

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने बताया कि 17 सितंबर से लेकर 02 अक्टूबर तक आयुष्मान कार्ड वितरण योजना प्रत्येक ग्राम सभा तक चलाई जाएगी, जिसमें बने हुए आयुष्मान कार्ड का वितरण होगा और नये सफेद राशन कार्ड सहित सभी नए लाभार्थियों के कार्ड बनाये जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि / कार्यकर्ता इस कार्य में जनता और अधिकारियों का सहयोग करेंगे।

Bjp news: भाजपाइयों ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर वर्चुअल कार्यक्रम सुना, आयुष्मान भव: पखवाड़ा की दी जानकारी

बाइक रैली निकाली

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ओबीसी मोर्चे द्वारा बाइक रैली निकाली गई। रैली को क्षेत्रीय अध्यक्ष और प्रदेश मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा रिंकू सैनी, हितेश कश्यप और मंगतराम के नेतृत्व में निकली गई। यह बाइक रैली जिला कार्यालय से प्रारंभ हुई जो दिल्ली रोड, तहसील चौपला होते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रतिमा पर समाप्त हुई।

यह रहे मौजूद

जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, विधायक विजयपाल आढ़ती, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे, पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश राणा, जिला महामंत्री और कार्यक्रम संयोजक पुनीत गोयल, श्यामेंद्र त्यागी, मोहन सिंह, उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि, पूर्व विधायक कमल सिंह मलिक, ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष पिलखवा विभु बंसल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हापुड़ प्रफुल्ल सारस्वत, मालती भारती, राज सुंदर तेवतिया, डॉक्टर शिवकुमार, डॉ नीलम सिंह, कपिल एस एम, जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमित पार्चा, अनिरुद्ध कस्तला, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक भाटी, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक बबली, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पायल गुप्ता, मंजीत सिंह, जिनेंद्र चौधरी, प्रिंस पंडित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bjp news: भाजपाइयों ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर वर्चुअल कार्यक्रम सुना, आयुष्मान भव: पखवाड़ा की दी जानकारी Bjp news: भाजपाइयों ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर वर्चुअल कार्यक्रम सुना, आयुष्मान भव: पखवाड़ा की दी जानकारी Bjp news: भाजपाइयों ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर वर्चुअल कार्यक्रम सुना, आयुष्मान भव: पखवाड़ा की दी जानकारी Bjp news: भाजपाइयों ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर वर्चुअल कार्यक्रम सुना, आयुष्मान भव: पखवाड़ा की दी जानकारी Bjp news: भाजपाइयों ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर वर्चुअल कार्यक्रम सुना, आयुष्मान भव: पखवाड़ा की दी जानकारी Bjp news: भाजपाइयों ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर वर्चुअल कार्यक्रम सुना, आयुष्मान भव: पखवाड़ा की दी जानकारी Bjp news: भाजपाइयों ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर वर्चुअल कार्यक्रम सुना, आयुष्मान भव: पखवाड़ा की दी जानकारी Bjp news: भाजपाइयों ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर वर्चुअल कार्यक्रम सुना, आयुष्मान भव: पखवाड़ा की दी जानकारी

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News