भाजपा नेता पर हमला जनता का आक्रोश, टीएमसी पर नहीं लगाएं आरोप : कुणाल घोष

पूर्व बर्धमान, 7 अक्टूबर (khabarwala24)। पश्चिम बंगाल में हाल ही में भाजपा नेता पर हुए हमले को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। इस घटना के बाद से भाजपा लगातार तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमलावर है। वहीं, अब इस मामले पर तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कड़ा जवाब दिया […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

पूर्व बर्धमान, 7 अक्टूबर (khabarwala24)। पश्चिम बंगाल में हाल ही में भाजपा नेता पर हुए हमले को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। इस घटना के बाद से भाजपा लगातार तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमलावर है। वहीं, अब इस मामले पर तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कड़ा जवाब दिया है और भाजपा पर पलटवार करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

कुणाल घोष ने कहा कि ओडिशा भाजपा शासित राज्य में उनके ही नेताओं की हत्या कर दी गई थी, तब क्या एनआईए या सीबीआई जांच हुई थी? अगर वहां जांच नहीं हुई तो यहां इतनी मांगें क्यों की जा रही हैं?

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि टीएमसी इस हमले का समर्थन नहीं करती, यह सिर्फ जनता के आक्रोश का प्रतीक है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घायल भाजपा सांसद खगेन मुर्मू से अस्पताल जाकर मुलाकात की। इस पर कुणाल घोष ने कहा कि यह तृणमूल कांग्रेस की शालीनता और मर्यादा का परिचायक है।

उन्होंने सवाल किया कि जब ममता बनर्जी पर हमला हुआ था, तब क्या ज्योति बसु उन्हें देखने गए थे? जब त्रिपुरा में तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हमले हुए, तब क्या वहां के भाजपा मुख्यमंत्री ने किसी को देखने की जहमत उठाई?

- Advertisement -

कुणाल घोष ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा विधायक खुद कह रहे हैं कि वे सौ दिनों की मजदूरी का पैसा नहीं देंगे, आवास योजना का पैसा रोकेंगे, और दिल्ली में बैठकर बंगाल को आर्थिक रूप से कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। जो लोग बंगाली बोलते हैं, उन्हें ‘बांग्लादेशी’ कहकर अपमानित किया जाता है। ऐसे में अगर ग्रामीण बंगाल के लोग नाराज हैं, तो इसका दोष टीएमसी पर नहीं डाला जा सकता।

इस दौरान कुणाल घोष के साथ राज्य मंत्री स्वपन देबनाथ, जिला अध्यक्ष रवींद्रनाथ चटर्जी, युवा नेता रश्मिहारी हालदार और तृणमूल कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News