बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण के लिए मैदान में उतरे 1,314 उम्मीदवार, 61 ने वापस लिया नामांकन

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन की वापसी की प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई। इस चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू हुई थी और 17 अक्टूबर को पूरी हुई थी। 18 अक्टूबर को प्राप्त नामांकन की संवीक्षा निर्वाचन अधिकारी के स्तर पर की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन की वापसी की प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई। इस चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू हुई थी और 17 अक्टूबर को पूरी हुई थी। 18 अक्टूबर को प्राप्त नामांकन की संवीक्षा निर्वाचन अधिकारी के स्तर पर की गई थी। इसके बाद उम्मीदवारों को 20 अक्टूबर तक अपना नाम वापस लेने का अवसर मिला।

प्रथम चरण में कुल 18 जिलों के अंतर्गत 121 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। इस चरण में कुल 1,690 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 1,375 नामांकन वैध पाए गए। 61 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लिए, जिसके बाद कुल उम्मीदवारों की संख्या 1,314 रह गई।

- Advertisement -

इस चरण में सबसे अधिक उम्मीदवारों की संख्या कुढ़नी और मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट पर रही, जहां 20-20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं, सबसे कम 5-5 उम्मीदवार भोरे, अलौली और परबत्ता विधानसभा सीटों पर हैं।

जिलेवार सूची के अनुसार, सबसे अधिक नामांकन वापसी (9) पटना से हुई, उसके बाद दरभंगा (8), बेगूसराय (7) और गोपालगंज (6) का स्थान रहा। इसके अलावा, वैशाली में 5, मुजफ्फरपुर में 4, जबकि सीवान, समस्तीपुर, नालंदा और बक्सर में 3-3 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। मधेपुरा, खगड़िया और मुंगेर में 2-2, और सहरसा, सारण, शेखपुरा और भोजपुर में एक-एक उम्मीदवार ने नाम वापस लिए।

पटना जिले की 14 विधानसभा में उम्मीदवारों की आखिरी सूची के अनुसार, कुल 149 उम्मीदवार मैदान में हैं। 9 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए। पटना जिले की पालीगंज विधानसभा में सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

- Advertisement -

इसी तरह, अगर भागलपुर जिले की बात करें तो 7 विधानसभा सीटों के लिए 102 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नाथनगर विधानसभा में कुल 21 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया।

बता दें कि प्रथम चरण के लिए मतदान की तिथि 6 नवंबर निर्धारित की गई है। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News