‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन पर रैली नहीं, राहुल-तेजस्वी पटना में करेंगे पदयात्रा

मोतिहारी, 28 अगस्त (khabarwala24)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अगुवाई में महागठबंधन की ओर से एसआईआर के विरोध में जारी वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर पटना में रैली नहीं, बल्कि पदयात्रा होगी।मोतिहारी में गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

मोतिहारी, 28 अगस्त (khabarwala24)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अगुवाई में महागठबंधन की ओर से एसआईआर के विरोध में जारी वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर पटना में रैली नहीं, बल्कि पदयात्रा होगी।

मोतिहारी में गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने करते हुए कहा कि वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर एक सितंबर को पटना में रैली की बजाय अब पदयात्रा होगी। पहले राजधानी पटना के गांधी मैदान में वोटर अधिकार रैली की योजना थी, लेकिन अब गांधी मैदान स्थित गांधी प्रतिमा से हाईकोर्ट के पास अंबेडकर प्रतिमा तक राहुल और तेजस्वी सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा करेंगे।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि यह समापन भले ही इस यात्रा का होगा, लेकिन यह समापन ऐसी क्रांति की शुरुआत करेगा, जो पूरे देश में फैल चुकी होगी। आज देश को यह समझ आ गया है कि अब वोट की चोरी नहीं करने देंगे। सभी प्रदेश के लोग आज बिहार की ओर देख रहे हैं, क्योंकि इसकी शुरुआत बिहार से ही होनी है।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राजद के सांसद संजय यादव ने कहा कि आज हम सभी मोतिहारी में हैं और आज यात्रा का 12वां दिन है। अब तक यह यात्रा 20 जिलों तक पहुंच चुकी है।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इन सभी जिलों में अभूतपूर्व जनसमर्थन मिला। यह यात्रा सही अर्थों में तीर्थ यात्रा बन चुकी है। इस हक की आवाज से सभी लोग जुड़ रहे हैं। सभी लोग कह रहे हैं कि बिहार में वोट की चोरी नहीं होने देंगे और बिहार में बदलाव निश्चित है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि जब वोट ही छीन लिया जाएगा तो लोकतंत्र में बचेगा क्या? बिहार गणतंत्र की जननी है, लेकिन भाजपा यहां गण को समाप्त करना चाहती है। बिहार कभी ऐसा नहीं होने देगा। बिहार को रोजगार और उद्योग-धंधे चाहिए।

एमएनपी/एबीएम

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News