दिल्ली में जिम मालिक पर हमले का आरोपी पुडुचेरी के होटल से गिरफ्तार

नई दिल्ली, 1 सितंबर (khabarwala24)। सेंट्रल दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में जिम मालिक पर हमला करने के आरोपी को पुलिस ने पुडुचेरी के एक होटल से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कीर्ति नगर निवासी राहुल उर्फ पंकज चौधरी (38) के रूप में हुई है।सेंट्रल दिल्ली के डीसीपी निधिन वाल्सन ने बताया कि घटना […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 1 सितंबर (khabarwala24)। सेंट्रल दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में जिम मालिक पर हमला करने के आरोपी को पुलिस ने पुडुचेरी के एक होटल से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कीर्ति नगर निवासी राहुल उर्फ पंकज चौधरी (38) के रूप में हुई है।

सेंट्रल दिल्ली के डीसीपी निधिन वाल्सन ने बताया कि घटना 11 अगस्त को राजेंद्र नगर में हुई थी। 13 अगस्त को राजेंद्र नगर थाने में हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जिम मालिक ने पुलिस को बताया कि 5 अगस्त को उनके एक क्लाइंट विकास सोलंकी ने उससे दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी थी।

- Advertisement -

इसके बाद 11 अगस्त को सोलंकी अपने साथियों विक्रम, सरोज, पंकज, राहुल चौधरी, संजय चौधरी और अन्य लोगों के साथ देसी पिस्टल, रिवॉल्वर, लोहे की रॉड और लकड़ी के डंडों से लैस होकर जिम में जबरन घुस आया। आरोपियों ने जिम मालिक पर हमला कर दहशत फैलाने की कोशिश की।

डीसीपी ने बताया कि जांच के दौरान राजेंद्र नगर पुलिस ने मुख्य आरोपियों में से एक विकास सोलंकी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, अन्य आरोपी फरार थे। डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ को फरार आरोपियों की तलाश में लगाया गया।

गहन जांच और तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी राहुल उर्फ पंकज चौधरी पुडुचेरी के एक होटल में छिपा हुआ है। इसके बाद एक विशेष टीम ने पुडुचेरी में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

डीसीपी निधिन वाल्सन ने कहा, “हमारी टीम ने तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि इस मामले की पूरी साजिश और अन्य संलिप्त लोगों का पता लगाया जा सके।

पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकें।

पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकें।

एकेएस/वीसी

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News