Khabarwala 24 News New Delhi: Jugaad Viral Video सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी ही अजीब है, यहां कब कैसी और क्या चीजें देखने को मिल जाए। इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। यहां कई बार कुछ ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं, जो हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देते हैं, तो कई बार कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी भी होती हैं। हालांकि ऐसा सबसे ज्यादा जुगाड़ वाले वीडियोज के साथ होता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सुर्खियों में है। जिसमें एक ऐसा झूला देखने को मिला। जिसे देख आप सोच में पड़ जाएंगे।
जुगाड़ बाज लोगों की नहीं है कमीं (Jugaad Viral Video)
हमारे देश में जुगाड़बाज लोगों की कोई कमी नहीं है। हर जगह आपको ऐसे लोग मिल जाएंगे जो अपनी जरूरत को जुगाड़ टेक्नोलॉजी के लिए जरिए पूरा कर लेते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिला। जहां एक शख्स ने बाइक से ऐसा झूला बनाया है। जिसे आपने शायद ही कभी देखा होगा क्योंकि यहां शख्स ने पेड़ से रस्सी बांधकर झूला तो तैयार किया। मगर बैठने के लिए लकड़ी का फट्टा नहीं बल्कि वहां बाइक ही बांध दी।
मजेदार और यूनिक है (Jugaad Viral Video)
वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक को मोटी-मोटी रस्सियों से बांध दिया गया है। इसके अलावा रस्सियों के दोनों छोर को पेड़ से बांध दिया है, ताकि वो उस पर आराम से झूल सके। अंत में उसने किया भी कुछ ऐसा ही और एक ऐसा झूला तैयार कर दिया है। जो काफी ज्यादा मजेदार और यूनिक है। हालांकि इस पर बैठकर आनंद लेना हर किसी के बस की बात नहीं है। लेकिन उस पर मजे से बैठा भी और अनोखे अंदाज में झूला भी झूल लिया।
यूजर्स ने किए कमेंट्स (Jugaad Viral Video)
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @snoopdogg नाम के अकाउंट से शेयर किया गया हैष जिसे 69 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, भाईसाहब जरा संभलकर कहीं खेल ना हो जाए। वहीं दूसरे ने लिखा, भाई वाह! देसी जुगाड़ जिंदाबाद। एक अन्य यूजर ने लिखा, रस्सी टूट गई तो मोय-मोय हो जाएगा। इसके अलावा और भी कई लोगों ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।










