Itel Flip 1 Phone स्टाइलिश डिजाइन और तगड़ी बैटरी के साथ मार्केट में गदर मचाने आ गया सबसे सस्ता Flip Phone, महज इतनी है कीमत

Khabarwala 24 News New Delhi : Itel Flip 1 Phone आईटेल कंपनी ने अपना नया फीचर फोन लॉन्च किया है, जिसका नाम आईटेल फ्लिप 1 है। फोन की कीमत भी 3 हजार रुपये से कम है। इस फोन में बहुत अच्छी क्वालिटी का लेदर बैक और ग्लास कीपैड है। इसमें 2.4 इंच का डिस्प्ले और […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Itel Flip 1 Phone आईटेल कंपनी ने अपना नया फीचर फोन लॉन्च किया है, जिसका नाम आईटेल फ्लिप 1 है। फोन की कीमत भी 3 हजार रुपये से कम है। इस फोन में बहुत अच्छी क्वालिटी का लेदर बैक और ग्लास कीपैड है। इसमें 2.4 इंच का डिस्प्ले और 1200mAh की बैटरी है। फोन में फीचर्स भी धमाकेदार दिए जा रहे हैं। आइए जानते हैं Itel Flip 1 की कीमत और फीचर्स…

आईटेल फ्लिप 1 की कीमत (Itel Flip 1 Phone)

आईटेल फ्लिप 1 की कीमत 2,499 रुपए है। यह तीन रंगों में उपलब्ध है। हल्का नीला, नारंगी और काला। इस फोन को देश भर में मौजूद अधिकृत रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आईटेल फ्लिप 1 के साथ 1 साल की वारंटी मिलती है।

आईटेल फ्लिप 1 के फीचर (Itel Flip 1 Phone)

आईटेल फ्लिप 1 फीचर फोन का डिजाइन फ्लिप स्टाइल का है। फोन में बहुत अच्छी क्वालिटी का लेदर बैक और ग्लास कीपैड है। इसमें यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट है और 2.4 इंच का डिस्प्ले है। आईटेल फ्लिप 1 में किंग वॉइस नाम का वॉइस असिस्टेंट भी है।

आईटेल फ्लिप 1 की बैटरी (Itel Flip 1 Phone)

इस फोन से आप ब्लूटूथ के जरिए सीधे कॉल कर सकते हैं। इसमें 13 भारतीय भाषाओं का भी समर्थन है। इसमें दो सिम कार्ड लगा सकते हैं और इसमें एक VGA कैमरा भी है। इसमें FM रेडियो भी है और 1200mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह फोन 7 दिन तक चल सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News