IPL 2024 क्रिकेट को ये दिग्गज अलविदा कहने को हैं तैयार ! , जानिए क्या होगा अगला कदम

Khabarwala 24 News New Delhi: IPL 2024 आईपीएल 2024 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस साल के आईपीएल में दिग्गज खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन कुछ दिग्गजों को अगले सीजन यानी आईपीएल 2025 में मैदान पर देखना मुश्किल हो सकता है। चलिए उन खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं जो संन्यास […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: IPL 2024 आईपीएल 2024 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस साल के आईपीएल में दिग्गज खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन कुछ दिग्गजों को अगले सीजन यानी आईपीएल 2025 में मैदान पर देखना मुश्किल हो सकता है। चलिए उन खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं जो संन्यास लेने का फैसला कर सकते हैं।

कौन कौन दिग्गज ले सकते हैं संन्यास? (IPL 2024)

Ipl 2024 क्रिकेट को ये दिग्गज अलविदा कहने को हैं तैयार! , जानिए क्या होगा अगला कदम

- Advertisement -

महेंद्र सिंह धोनी: (IPL 2024)

पांच ट्रॉफी, ढेरों मैच जिताने वाली पारियां और फैंस के लिए अनगिनत यादें – एमएस धोनी ने आईपीएल में लगभग सबकुछ हासिल कर लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल 2024 से बाहर होने के बाद लगता है कि जल्द ही धोनी के संन्यास की खबर आ सकती है।

Ipl 2024 क्रिकेट को ये दिग्गज अलविदा कहने को हैं तैयार! , जानिए क्या होगा अगला कदम

फाफ डू प्लेसिस: (IPL 2024)

फाफ डू प्लेसिस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए शानदार खेले। पिछले साल वो सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी के रूप में भी रहे थे। हालांकि, 39 साल की उम्र में आईपीएल 2024 फाफ का आखिरी सीजन हो सकता है।

- Advertisement -

Ipl 2024 क्रिकेट को ये दिग्गज अलविदा कहने को हैं तैयार! , जानिए क्या होगा अगला कदम

शिखर धवन: (IPL 2024)

शिखर धवन आईपीएल के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं। वो कोहली के बाद आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। बाएं हाथ के इस धाकड़ बल्लेबाज ने पिछले सीजन से अपनी फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स की कप्तानी संभाली है, लेकिन करियर के अंतिम चरण में शायद ये उनका आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है।

Ipl 2024 क्रिकेट को ये दिग्गज अलविदा कहने को हैं तैयार! , जानिए क्या होगा अगला कदम

पियूष चावला: (IPL 2024)

आईपीएल 2008 से ही मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले लेग स्पिनर पियूष चावला भी अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेल रहे होंगे। उन्होंने अब तक 184 मैचों में 181 विकेट लिए हैं।

Ipl 2024 क्रिकेट को ये दिग्गज अलविदा कहने को हैं तैयार! , जानिए क्या होगा अगला कदम

दिनेश कार्तिक: (IPL 2024)

दिनेश कार्तिक भी इस साल अपना आखिरी आईपीएल खेल सकते हैं। फिलहाल वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन लगता है ये कार्तिक का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। गौरतलब है कि वो एक विदेशी स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर के लिए पैनलिस्ट और एक्सपर्ट के रूप में भी काम कर रहे हैं, जो भविष्य में उनका स्थायी पेशा बन सकता है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News