Indian Navy Vacancy 2024 आपके लिए अच्‍छा मौका, 8वीं, 10वीं पास के लिए इंडियन नेवी में भर्तियां, जानें कैसे होगा सेलेक्‍शन

Khabarwala 24 News New Delhi : Indian Navy Vacancy 2024 अगर आप इंडियन नेवी में नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्‍छा मौका है। इंडियन नेवी ने लगभग 300 पदों पर अप्रेंटिस की भर्तियां निकाली हैं। इसके आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। इच्‍छुक अभ्‍यर्थी 10 मई तक इन पदों पर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Indian Navy Vacancy 2024 अगर आप इंडियन नेवी में नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्‍छा मौका है। इंडियन नेवी ने लगभग 300 पदों पर अप्रेंटिस की भर्तियां निकाली हैं। इसके आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। इच्‍छुक अभ्‍यर्थी 10 मई तक इन पदों पर अप्‍लाई कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन पदों पर 8वीं और दसवीं पास आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्‍मीदवारों को इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट indiannavy.nic.in पर विजिट करना होगा।

किन पदों पर कितनी वैकेंसी (Indian Navy Vacancy 2024)

इंडियन नेवी ने फिटर के 50 पद, मैकेनिक के 35, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के 26 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके अलावा शिपराइट (लकड़ी) के 18, वेल्‍डर के 15, मशीनिस्‍ट के 13, एमएमटीएम के 13, पाइप फिटर के 13, पेंटर के 9, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक के 7, शीट मेटल वर्कर 3, टेलर जी के 3, पैटर्न मेकर के 2, फॉउन्ड्रीमैन के एक पदों पर वैकेंसी हैं।

- Advertisement -

आयुसीमा व शैक्षणिक योग्‍यता (Indian Navy Vacancy 2024)

इंडियन नेवी में निकली इन भर्तियों के लिए अभ्‍यर्थियों की न्‍यूनतम उम्र 14 वर्ष और अधिकतम 18 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा गैर आईटीआई ट्रेड के लिए 8वीं पास होना जरूरी है। फोर्जर हीट ट्रीटर के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है।

नेवी के लिए शारीरिक योग्‍यता (Indian Navy Vacancy 2024)

इंडियन नेवी में इन पदों पर भर्ती होने के लिए अभ्‍यर्थी की उंचाई 150 सेमी और वजन 45 किलोग्राम से कम नहीं होनी चाहिए। साथ ही अभ्‍यर्थी का सीना फुलाने के बाद 5 सेमी से कम नहीं होना चाहिए। साथ ही आंखों की रोशनी 6/6 से 6/9 होनी चाहिए।

ऐसे होगा नेवी के लिए सेलेक्शन (Indian Navy Vacancy 2024)

इंडियन नेवी में इन पदों पर नौकरी पाने के लिए अभ्‍यर्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्‍मीदवारों को इंटरव्‍यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उनका फाइनल सेलेक्‍शन होगा। सेलेक्‍ट होने वाले अभ्‍यर्थियों को 7700-8050 प्रतिमाह स्‍टाइपेंड मिलेगा।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News