Hapur अखिलेश यादव से मिला वैश्य समाज का प्रतिनिधि मंडल

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur अखिल भारतीय वैश्य महा सम्मेलन उत्तर प्रदेश का एक वैश्य समाज का प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव से उनके लखनऊ स्थित कार्यालय पर मिला। व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं से कराया अवगत (Hapur) अखिल भारतीय वैश्य महा सम्मेलन के प्रदेश मंत्री संजय अग्रवाल […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur अखिल भारतीय वैश्य महा सम्मेलन उत्तर प्रदेश का एक वैश्य समाज का प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव से उनके लखनऊ स्थित कार्यालय पर मिला।

व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं से कराया अवगत (Hapur)

अखिल भारतीय वैश्य महा सम्मेलन के प्रदेश मंत्री संजय अग्रवाल ने बताया कि वैश्य समाज के प्रतिनिधि मंडल की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से करीब पौन घंटा कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। अखिलेश यादव ने वैश्य समाज की विभिन्न समस्याओं और व्यापारी जगत से जुड़ी समस्याओं को उचित मंच से उठाने का आश्वासन दिया।

वैश्य समाज की और से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को स्मृति चिन्ह और मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर का प्रसाद भी सम्मान के रूप में प्रदान किया गया।

प्रतिनिधि मंडल में यह रहे शामिल (Hapur)

प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महामंत्री शालेंद्र अग्रहरी, राम किशोर गुप्ता, विवेक गुप्ता कासगंज, अवधेश कौशल, महिला प्रदेश अध्यक्ष शिवानी मतनहलिया, डॉक्टर अशोक गुप्ता, शिवम बरनवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News