Hapur ट्रांसपोर्टरों ने आबकारी मंत्री को बताई अपनी समस्याएं, मिला आश्वासन

Khabarwala 24 Hapur News : प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल रविवार को शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। इसके बाद वह दिल्ली रोड स्थित हापुड़ ट्रक एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिले। जहां पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। एसोसिएशन के मीडिया […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 Hapur News : प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल रविवार को शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। इसके बाद वह दिल्ली रोड स्थित हापुड़ ट्रक एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिले। जहां पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी रोहित कालरा ने आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल को ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में आ रही विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही बताया गया कि यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की टीम ट्रांसपोर्टरों को अनायास ही परेशान करती रहती है। कई बार इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत भी कराया जा चुका है। इस समस्या का समाधान कराने की मांग आबकारी मंत्री से की गई। आबकारी मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस समस्या का हल कराया जाएगा। इससे पूर्व एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने फूल माला और पुष्प गुच्छ देकर आबकारी मंत्री का जोरदार स्वागत किया था।
—-
यह लोग रहे मौजूद

स्वागत करने वालों में अमृतलाल बाटला, रोहित कालड़ा, संजय सोढ़ी, संजय डाबर, समरजीत सिंह, सरदार मानसिंह, गुड्डू चौधरी, नितिन कालरा, सौरभ सिक्का, नितिन अरोरा, कपिल मुंजाल, मोहनलाल गाबा, अमित अग्रवाल आदि ट्रांसपोर्टर और पंजाबी समाज के लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Hapur ट्रांसपोर्टरों ने आबकारी मंत्री को बताई अपनी समस्याएं, मिला आश्वासन Hapur ट्रांसपोर्टरों ने आबकारी मंत्री को बताई अपनी समस्याएं, मिला आश्वासन Hapur ट्रांसपोर्टरों ने आबकारी मंत्री को बताई अपनी समस्याएं, मिला आश्वासन Hapur ट्रांसपोर्टरों ने आबकारी मंत्री को बताई अपनी समस्याएं, मिला आश्वासन Hapur ट्रांसपोर्टरों ने आबकारी मंत्री को बताई अपनी समस्याएं, मिला आश्वासन Hapur ट्रांसपोर्टरों ने आबकारी मंत्री को बताई अपनी समस्याएं, मिला आश्वासन Hapur ट्रांसपोर्टरों ने आबकारी मंत्री को बताई अपनी समस्याएं, मिला आश्वासन

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News