CLOSE

Hapur शहर में धूमधाम से निकाली गई राम बारात

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में शहर के विभिन्न मार्गों पर श्री रामलीला महोत्सव की श्री राम बारात की शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

इन्होंने किया शुभारंभ (Hapur)

श्री रामलीला मैदान में शोभा यात्रा का शुभारंभ समिति के प्रधान रविंद्र गुप्ता, महामंत्री विनोद वर्मा, कोषाध्यक्ष उमेश अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि मनोज गुप्ता (चामुंडा पेपर मिल) के साथ संयुक्त रूप से उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सुधीर चोटी अपनी धर्मपत्नी अदिति के साथ उपस्थित रहे ।

इन मार्गों से निकली राम बारात (Hapur)

शोभा यात्रा श्री राम लीला ग्राउंड से शुरू होकर दिल्ली रोड होते हुए फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला से होते हुए गांधी गंज के बाहर सम्पन्न हुई। महामंत्री विनोद वर्मा ने बताया कि इस बार शोभा यात्रा की झांकियां अत्यंत मनमोहक एवं भव्य थी। राम बारात देखने के लिए शहर के साथ साथ ग्रामीण अंचल से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। बैंड की धुन पर राम भजन चल रहे थे।

- Advertisement -

सुरक्षा के किए कड़े प्रबंध (Hapur)

रामबारात में हजारों संख्या में लोगों के भाग लेने को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। सीओ जितेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ मौजूद रहे। प्रत्येक झांकी के साथ पुलिस बल तैनात किया गया था। मनचलों पर पुलिस की पैनी निगाह रही।

इन्होंने किया सहयोग (Hapur)

शोभा यात्रा को व्यवस्थित करने के लिए समिति के पदाधिकारी प्रधान रविन्द्र कुमार गुप्ता, महामंत्री विनोद वर्मा, कोषाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, डी.के सर्राफ, नवीन वर्मा, रतन लाल गुप्ता ठेकेदार, नवीन गुप्ता, सुयश वशिष्ठ, शुभम गोयल एडवोकेट, हरिप्रकाश जिंदल, विवेक सिंघल, गौरव बजरंगी, तरुण, अंकुर गर्ग, मुकुट वर्मा, माधव वर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

Hapur शहर में धूमधाम से निकाली गई राम बारात Hapur शहर में धूमधाम से निकाली गई राम बारात Hapur शहर में धूमधाम से निकाली गई राम बारात Hapur शहर में धूमधाम से निकाली गई राम बारात Hapur शहर में धूमधाम से निकाली गई राम बारात

- Advertisement -

Hapur शहर में धूमधाम से निकाली गई राम बारात Hapur शहर में धूमधाम से निकाली गई राम बारात Hapur शहर में धूमधाम से निकाली गई राम बारात Hapur शहर में धूमधाम से निकाली गई राम बारात Hapur शहर में धूमधाम से निकाली गई राम बारात

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-