Hapur News Khabarwala24 News Hapur : मोनाड विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की महत्वाकांक्षी वृक्षारोपण महा अभियान-2023 के अन्तर्गत “पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ संदेश के साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक सरोज विश्वविद्यालय में उपस्थित हुये।
उन्होंने पौधारोपण करते हुए छात्रों को मानव जीवन में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा जागरूक किया तथा उन्होंने कहा कि विश्व में पर्यायवरण प्रदूषण के कारण उसके बदलते स्वरूप से ही प्राकृतिक अपदाएं तथा स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां हो रही है। पर्यावरण प्रदूषण के कारण नः सिर्फ मानव जीवन पर ही प्रभाव पड़ता है बल्कि पशु पक्षी एवं जानवर भी इससे अछूते नहीं है।

वि०वि० के कुलपति डॉ० एम० जावेद ने कहा कि संसार चक्र हेतु पर्यावरण का संरक्षण करना अत्यन्त आवश्यक है जो कि वृक्षों की सहायता से ही सम्भव है। उनके द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा संचालित महा अभियान की प्रशंसा करते हुये कहा गया कि वृक्ष ही मानव जीवन का आधार है क्योंकि जन्म से लेकर मृत्यु तक वृक्ष मानव जीवन से अटूट रूप से जुड़े हुए है।
यह रहे मौजूद
इस मौके पर वि०वि० के कुलसचिव कर्नल डी०पी० सिंह. वि०वि० के परीक्षा नियंत्रक डॉ० आर०बी० सिंह, डॉ० प्रताप सिंह, राजीव कुमार, अमित शर्मा नवीन कुमार अखिलेश कुमार पाण्डेय, अमित मित्तल एवं प्रीति तोमर के साथ अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।



