Hapur Crime News लुटेरी दुल्हन समेत दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आभूषण बरामद

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News कोतवाली पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला शादी करने के बाद अपने साथी के साथ मिलकर घर से सामान लेकर रफूचक्कर हो जाती है। एेसी ही एक वारदात को उसने पिछले दिनों हापुड़ के मोहल्ले राजीव विहार में अंजाम दिया। पीड़ित […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News कोतवाली पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला शादी करने के बाद अपने साथी के साथ मिलकर घर से सामान लेकर रफूचक्कर हो जाती है। एेसी ही एक वारदात को उसने पिछले दिनों हापुड़ के मोहल्ले राजीव विहार में अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला (Hapur Crime News)

नगर के मोहल्ला राजीव विहार निवासी राजू ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह शादी के लिए लड़की ढूंढ रहा था। उसके एक जानने वाले ने खुर्जा जाकर एक लड़का और लड़की से मिलवाया। बताया गया कि यह लड़की शादी के लिए तैयार है। इसके घर वालों के आने पर आज ही शादी हो जाएगी। कुछ देर बाद वहां एक महिला आई। इसके बाद गांव लोहालाड़ा थाना बीबीनगर निवासी अंजली से 18 मार्च को शादी करा दी।

अगले दिन एक लड़का अमरजीत जो खुद को अंजलि का भाई बता रहा था। उसने बताया कि उसे बीस हजार रुपये की जरूरत है। जिस पर उसे पीड़ित ने बीस हजार रुपये दे दिए। शाम को अंजली और उसके भाई ने बाजार से सामान लाने के लिए भेज दिया। जब वह सामान लेकर वापस आया तो उसकी पत्नी और उसका भाई घर पर नहीं मिले और दोनों घर से 1.40 लाख रुपये सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। इसके बाद उसे पता चला कि आरोपी धोखे से शादी करके घर में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार (Hapur Crime News)

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुलंदशहर रोड अंडरपास से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ग्राम मूडी थाना औरंगाबाद जनपद बुलंदशहर निवासी अमरजीत सैनी और ग्राम लोहालाड़ा थाना बीबी नगर जनपद बुलंदशहर निवासी अंजलि है।

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी बिछुआ, एक अगूंठी बरामद किया है। अंजली लोगों से शादी करके मौका पाते ही घर का सामान लेकर रफूचक्कर हो जाती है। आरोपियों से पूछताछ करने के कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं। जिसके बारे में जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में एक मास्टर माइड महिला के बारे में जानकारी मिली हैं। जिसके बारे में भी जांच की जा रही है।

Hapur crime news लुटेरी दुल्हन समेत दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आभूषण बरामद Hapur crime news लुटेरी दुल्हन समेत दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आभूषण बरामद Hapur crime news लुटेरी दुल्हन समेत दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आभूषण बरामद Hapur crime news लुटेरी दुल्हन समेत दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आभूषण बरामद

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News