Hapur प्यार का दुखद अंत, प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर मौत को लगाया गले

Khabarwala 24 News Pilkhuwa (Hapur) : जनपद के पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव पबला गांव में प्यार की खातिर प्रेमी युगल ने जहरीले पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युगल के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा है। अभी तक किसी के द्वारा थाने पर तहरीर नहीं दी गई है। यह मामला गांव से […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Pilkhuwa (Hapur) : जनपद के पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव पबला गांव में प्यार की खातिर प्रेमी युगल ने जहरीले पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युगल के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा है। अभी तक किसी के द्वारा थाने पर तहरीर नहीं दी गई है। यह मामला गांव से लेकर शहर तक चर्चा का विषय बना है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव पबला निवासी सोनम का पड़ोसी युवक राजेश के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक जाति का होने के बावजूद दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के ही परिवार इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे। जिसके चलते युवक के परिजनों ने कुछ दिन पहले ही उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दी। युवती ने कक्षा 12वीं पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी, जबकि युवक मजदूरी करता था।

अस्पताल में कराया भर्ती (Hapur)

बताया गया कि शनिवार की देर रात दोनों ने अपने-अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी मिलने पर परिजनों ने युवती को जीएस और युवक को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया। लेकिन देर रात ही दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल से पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो पुलिस अस्पताल पहुंच गई।

पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद दोनों का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

Hapur प्यार का दुखद अंत, प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर मौत को लगाया गले Hapur प्यार का दुखद अंत, प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर मौत को लगाया गले Hapur प्यार का दुखद अंत, प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर मौत को लगाया गले Hapur प्यार का दुखद अंत, प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर मौत को लगाया गले Hapur प्यार का दुखद अंत, प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर मौत को लगाया गले Hapur प्यार का दुखद अंत, प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर मौत को लगाया गले

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News