हापुड़ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष युसूफ कुरैशी का निधन, अधिवक्ताओं में शोक

Khabarwala24 News Hapur : हापुड़ बार एसोसिएसन के वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व अध्यक्ष युसूफ कुरैशी का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने पर अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में अधिवक्ता और गणमान्य लोग उनके आवास पर शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे। नगर के मोहल्ला […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News Hapur : हापुड़ बार एसोसिएसन के वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व अध्यक्ष युसूफ कुरैशी का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने पर अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में अधिवक्ता और गणमान्य लोग उनके आवास पर शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे।

नगर के मोहल्ला कानून गोयान पत्थर वाला कुआं निवासी अधिवक्ता युसूफ कुरैशी वरिष्ठ अधिवक्ता थे। पिछले काफी समय से वह बीमार चल रहे थे। शनिवार की रात को उनका बीमारी के चलते निधन हो गया। वरिष्ठ अधिवक्ता युसूफ कुरैशी का निधन की सूचना मिलने पर अधिवक्ताओं में शोक व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता उनके आवास पर पहुंचे और परिजन को सांत्वना दी। बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग भी उनके आवास पर पहुंच गए।

वरिष्ठ अधिवक्ता युसूफ कुरैशी हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों की आवाज को जोरशोर से उठा। युवा अधिवक्ताओं को उन्होंने हमेशा आगे बढ़ाया।

वरिष्ठ अधिवक्ता और बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उदय सिंहा ने बताया कि करीब 40 साल से वरिष्ठ अधिवक्ता युसूफ कुरैशी कचहरी में प्रैक्टिस कर रहे थे। बार एसोसिएशन के लिए उन्होंने हमेशा कार्य किया। सच्चाई की आवाज को जोरशोर से उठाया। मधुर स्वभाव के वह व्यक्ति थे। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता है।

समाजसेवी फसीह चौधरी ने बताया कि उनका वरिष्ठ अधिवक्ता युसूफ कुरैशी से दशकों पुराना संबंध रहा है। वह मधुर व्यवहार के थे और लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे आते थे। उनके निधन पर उन्होंने दुख व्यक्त किया।

Add
Add

हापुड़ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष युसूफ कुरैशी का निधन, अधिवक्ताओं में शोक 42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News