Vijay Deverakonda on Aurangzeb औरंगजेब को पीटने का मन है…जानें फिल्म प्रमोशन इवेंट में विजय देवरकोंडा ने क्यों कही ये बात

Khabarwala 24 News New Delhi : Vijay Deverakonda on Aurangzeb विजय देवरकोंडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन भी आ रहे हैं। रेट्रो के प्रमोशनल इवेंट में विजय से रैपिड-फायर सवाल में पूछा गया कि अगर उनके पास टाइम मशीन हो और […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Vijay Deverakonda on Aurangzeb विजय देवरकोंडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन भी आ रहे हैं। रेट्रो के प्रमोशनल इवेंट में विजय से रैपिड-फायर सवाल में पूछा गया कि अगर उनके पास टाइम मशीन हो और वे अतीत में जाएं तो किससे मिलना चाहेंगे? इस पर विजय ने जवाब दिया, ‘मैं ब्रिटिशर्स को पीटना चाहूंगा।

औरंगजेब को और ज्यादा पीटने का मन (Vijay Deverakonda on Aurangzeb)

हाल ही में मैंने ‘छावा’ देखी और तबसे औरंगजेब को और ज्यादा पीटने का मन है। मिलने की कोई इच्छा नहीं, बस पीटना है। विजय देवरकोंडा का ये बयान खूब वायरल हो रहा है। विजय देवरकोंडा को टॉलीवुड के राउडी बॉय के नाम से भी जाना जाता है। फिल्म ‘रेट्रो’ में सूर्या और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्देशन कार्तिक सुब्बराज ने किया है। सूर्या की यह फिल्म 1 मई को रिलीज होने वाली है। रेट्रो के इवेंट में विजय के साथ अभिनेता सूर्या भी मौजूद थे।

किंगडम के दो पार्ट होंगे, ये पहला पार्ट (Vijay Deverakonda on Aurangzeb)

रेट्रो एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। विजय देवरकोंडा पहले भी बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वे जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘किंगडम’ में नजर आएंगे, जो स्पाई थ्रिलर है। इसका निर्देशन गौतम टीन्नानुरी ने किया है। विजय के साथ भाग्यश्री बोरसे नजर आएंगी। किंगडम के दो पार्ट होंगे। ये इसका पहला पार्ट है। किंगडम की शूटिंग को हैदराबाद, विशाखापत्तनम, केरल और श्रीलंका में अंजाम दिया है। म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर का म्यूजिक है। फिल्म 30 मई को रिलीज हाेनी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News