शाहरुख ने रानी मुखर्जी ने मिलकर बांटी खुशी, किंग खान बोले- अधूरी ख्वाहिश हुई पूरी

मुंबई, 1 सितंबर (khabarwala24)। अभिनेता शाहरुख खान और रानी मुखर्जी को इस साल घोषित किए गए नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला था। सोमवार को दोनों ने मिलकर इसका जश्न मनाया।इसका एक वीडियो शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों को साथ देख आपको […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

मुंबई, 1 सितंबर (khabarwala24)। अभिनेता शाहरुख खान और रानी मुखर्जी को इस साल घोषित किए गए नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला था। सोमवार को दोनों ने मिलकर इसका जश्न मनाया।

इसका एक वीडियो शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों को साथ देख आपको 90 के दशक की याद आ जाएगी जब दोनों साथ काम किया करते थे। रानी और शाहरुख ने चलते-चलते, कुछ-कुछ होता है, वीर जारा और कभी अलविदा ना कहना जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दोनों कलाकारों ने शाहरुख के बेटे आर्यन खान की आगामी डेब्यू सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के मशहूर गाने तू पहली तू आखिरी पर एक शानदार रील बनाई है।

वीडियो के अंत में शाहरुख और रानी मुखर्जी ने रोमांटिक पोज भी दिया है। इसमें गाने की स्टारकास्ट की झलक भी दिखती है। इसे शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, राष्ट्रीय पुरस्कार पाने की हम दोनों की अधूरी ख्वाहिश पूरी हो गई। बधाई हो रानी, ​​आप सचमुच में एक रानी हैं, मैं हमेशा आपको प्यार करता रहूंगा।”

आपको बता दें कि इस साल 1 अगस्त को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान हुआ था। इनमें शाहरुख को फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म में नयनतारा, दीपिका पादुकोण और विजय सेतुपति भी थे।

वहीं रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था।

आर्यन खान की सीरीज का गाना तू पहली तू आखिरी लोगों को पसंद आ रहा है। इस गाने का संगीत शाश्वत सचदेव ने दिया है। इसके बोल कुमार ने लिखे हैं और अरिजीत सिंह ने इसे अपनी आवाज दी है।

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में बॉबी देओल, लक्ष्य, सहर बंबा, मनोज पाहवा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, राघव जुयाल, गौतमी कपूर और रजत बेदी जैसे कलाकार हैं। यह 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें सलमान खान सहित कई बॉलीवुड स्टार्स का कैमियो भी है। सीरीज में फिल्म इंडस्ट्री पर व्यंग्य किया गया है।

जेपी/केआर

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News