Sanjay Dutt संजय दत्त थे ‘बाहुबली’ मेकर्स की पहली पसंद , अगर जेल में नहीं होते तो…

Khabarwala 24 News New Delhi: Sanjay Dutt एस.एस राजामौली और प्रभास की सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ किसे याद नहीं होगी। फिल्म ने प्रभास को रातों रात इंटरनेशनल स्टार बना दिया। फिल्म के पहले पार्ट के अंत में एक ऐसा सवाल छोड़ा गया था जिसका जवाब जानने के लिए फैंस ने 2 साल तक फिल्म का इंतजार […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Sanjay Dutt एस.एस राजामौली और प्रभास की सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ किसे याद नहीं होगी। फिल्म ने प्रभास को रातों रात इंटरनेशनल स्टार बना दिया। फिल्म के पहले पार्ट के अंत में एक ऐसा सवाल छोड़ा गया था जिसका जवाब जानने के लिए फैंस ने 2 साल तक फिल्म का इंतजार किया था। फिल्म का सवाल था कि ‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?’ इस सवाल की वजह से फिल्म के पार्ट 2 ने शानदार कमाई की थी। कटप्पा का किरदार सत्यराज ने निभाया था, लेकिन क्या आप जानते हैं सत्यराज कटप्पा के किरदार के लिए पहली पसंद नहीं थें बल्कि इस किरदार के लिए मेकर्स की पहली पसंद संजय दत्त थें।

संजय दत्त थे कटप्पा के रोल की पहली पसंद (Sanjay Dutt)

साल 2020 में रेडिफ से बातचीत के दौरान एस.एस राजामौली के पिता और फिल्म के राइटर वी विजयेंद्र प्रसाद ने बताया था कि कटप्पा के किरदार के लिए संजय दत्त उनके दिमाग में थे। उन्होंने कहा कि उस समय संजय दत्त जेल में थे इस वजह से फिल्म में उन्हें लेना मुमकिन नहीं था। जिसके बाद सत्यराज को इस आइकॉनिक किरदार में कास्ट किया गया। फिल्म रिलीज के बाद कटप्पा के किरदार को काफी पसंद किया गया।

- Advertisement -

2015 में हुई रिलीज हुई थी फिल्म (Sanjay Dutt)

बाहुबली: द बिगनिंग फिल्म का पहला पार्ट साल 2015 में रिलीज हुई था, इसके 2 साल बाद 2017 में बाहुबली 2 द कॉन्क्लूज़न रिलीज हुई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म में प्रभास, सत्यराज, राणा दुग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, नासर और राम्या कृष्णा जैसे बड़े स्टार ने काम किया था।

प्रभास के करियर की सबसे हिट फिल्म (Sanjay Dutt)

प्रभास के करियर में बाहुबली फिल्म सबसे बड़ी हिट फिल्म है। बाहुबली फिल्म के बाद प्रभास ने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा पाई जो कमाल बाहुबली ने किया था।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News