Roshan Singh sodhi Found ‘सोढ़ी’ 25 दिन बाद लौटे घर, गुरुचरण सिंह ने बताई गायब होने की वजह

Khabarwala 24 News New Delhi: Roshan Singh sodhi Found तारक मेहता का उल्टा चश्मा के स्टार गुरुचरण सिंह उर्फ सोढ़ी पिछले 25 दिनों से लापता थे। रोशन सिंह सोढ़ी का रोल निभाने वाले एक्टर 22 अप्रैल से लापता थे, जिस वजह से उनके परिजन भी काफी परेशान हो गए थे। उनके माता-पिता ने बताया था […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Roshan Singh sodhi Found तारक मेहता का उल्टा चश्मा के स्टार गुरुचरण सिंह उर्फ सोढ़ी पिछले 25 दिनों से लापता थे। रोशन सिंह सोढ़ी का रोल निभाने वाले एक्टर 22 अप्रैल से लापता थे, जिस वजह से उनके परिजन भी काफी परेशान हो गए थे। उनके माता-पिता ने बताया था कि गुरुचरण सिंह 22अप्रैल को सुबह 8.30 बजे मुंबई के लिए रवाना हुए। हालांकि, वह मुंबई नहीं पहुंचे और न ही उनसे संपर्क हुआ। 26 दिन बाद तारक मेहता के सोढ़ी घर लौट आए हैं।

‘धार्मिक यात्रा’ पर थे गुरुचरण सिंह सोढ़ी! (Roshan Singh sodhi Found)

करीब 26 दिन तक लापता रहने के बाद 17 मई को गुरुचरण सिंह घर पर वापस आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर से सबसे पहले दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की। रिपोर्ट्स से पता चला है कि एक्टर ने पुलिस को बताया कि वह ‘धार्मिक यात्रा’ पर जाने के लिए घर से निकले थे। उन्होंने बताया कि वह अमृतसर और लुधियाना के गुरुद्वारों में रहे। रिपोर्ट के अनुसार, गुरुचरण सिंह घर लौट आए क्योंकि उन्हें एहसास हुआ कि परिवार ही सबकुछ है और इसीलिए वह घर पर वापस लौट आए हैं।

सोढ़ी 26 दिन तक लापता रहे (Roshan Singh sodhi Found)

आपको बता दें कि गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई जाने के लिए निकले थे। लेकिन उन्होंने फ्लाइट नहीं ली। जब गुरुचरण से कोई कॉन्टैक्ट नहीं हो पाया तो उनके पिता ने पुलिस में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद उनके बारे में कई खुलासे हुए। ऐसी खबरें भी थीं कि गुरुचरण सिंह लगभग 10 बैंक अकाउंट चलाते थे। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर अपना फोन पालम में छोड़ दिया। गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी के मामले में पुलिस तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर भी पहुंची। कई लोगों ने इस बात पर हैरानी जताई कि एक्टर लापता हो गए हैं। लेकिन खैर, अब सोढ़ी अपने घर वापस आ गए हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News