Raj Kapoor 100th Birthday राज कपूर को अखबार में मिली फिल्म की कहानी, 25 साल बाद रणधीर कपूर और ऋषि कपूर ने पूरी की पिता की इच्छा

Khabarwala 24 News New Delhi : Raj Kapoor 100th Birthday राज कपूर ने भारतीय सिनेमा में अतुलनीय योगदान दिया है। आज राज कपूर की 100वीं जयंती का जश्न मनाया जा रहा है। अभिनेता के साथ-साथ उन्होंने बतौर फिल्ममेकर के तौर पर भी खूब नाम कमाया। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की। […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Raj Kapoor 100th Birthday राज कपूर ने भारतीय सिनेमा में अतुलनीय योगदान दिया है। आज राज कपूर की 100वीं जयंती का जश्न मनाया जा रहा है। अभिनेता के साथ-साथ उन्होंने बतौर फिल्ममेकर के तौर पर भी खूब नाम कमाया।

उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की। राज कपूर की फिल्मों का बोलबाला विदेशों तक था। आज उनकी 100वीं जयंती के अवसर पर हम जानेंगे राज कपूर की उस इच्छा के बारे में, जो अधूरी रह गई, जिसे बाद में उनके बेटे रणधीर कपूर और ऋषि कपूर ने पूरा किया। आइए जानते हैं कौन सी फिल्म राज कपूर बनाने की सोचते रहे पर बना ना सके।

समाचार से मिला कहानी का आइडिया (Raj Kapoor 100th Birthday)

यह बात 1958 की है, राज कपूर फिल्म ‘छलिया’ की शूटिंग कर रहे थे। एक दिन उन्होंने अखबार में खबर पढ़ी कि भारत के एक लड़के का कार एक्सिडेंट हो गया और वह नदी में गिर पड़ा और बहता हुआ पाकिस्तान जा पहुंचा। पाकिस्तान में एक कबीले के लोगों ने उसकी जान बचाई।

कई महीने तक उस लड़के की खिदमत करने के बाद, जब वह पूरी तरह से ठीक हो गया, तो कबीले वालों ने उसे भारत वापस भेज दिया। ये घटना राज कपूर के दिल को छू गई। उन्होंने ख्वाजा अहमद अब्बास को इस घटना पर एक कहानी लिखने को कहा।

25 साल बाद फिल्म बनाने की सोची (Raj Kapoor 100th Birthday)

अब्बास ने रोमांस डालकर एक खूबसूरत कहानी लिखी, लेकिन राज कपूर दूसरी फिल्मों को बनाने में व्यस्त हो गए थे। 25 साल बाद राज कपूर को उस कहानी पर फिल्म बनाने का ख्याल आया, लेकिन तब तक ख्वाजा अहमद अब्बास यह दुनिया छोड़ चुके थे।

इसके बाद राज कपूर ने स्क्रीनप्ले लिखने के लिए जैनेंद्र जैन को दे दिया और डायलॉग के लिए पाकिस्तान की लेखक हसीना मोईन को बुलाया। गानों की रिकॉर्डिंग शुरू कर दी गई थी, अभी तीन गाने ही रिकॉर्ड हुए थे कि राज कपूर बीमार पड़ गए और 1988 में वह ये दुनिया छोड़कर चले गए। फिल्म फिर रूक गई और उनका यह ख्वाब अधूरा रह गया।

बेटे रणधीर कपूर ने बनाई फिल्म (Raj Kapoor 100th Birthday)

अभिनेता अन्नू कपूर बिग एफएम के एक प्रोग्राम ‘सुहाना सफर विद अन्नू कपूर’ में राज कपूर से जुड़े इस दिलचस्प किस्से का जिक्र करते हैं। राज कपूर ने इस फिल्म को बनाने का सपना 25 साल पहले देखा था।

उनके जाने के बाद उनके बेटे रणधीर कपूर ने वह फिल्म बनाने की ठानी और बनाई। उस फिल्म का नाम था ‘हिना।’ फिल्म ‘हिना’ 28 जून 1991 को रिलीज हुई। इस रोमांस ड्रामा फिल्म में ऋषि कपूर ने मुख्य भूमिका अदा की थी। उनके साथ अश्विनी भावे (चांदनी कौल) और जेबा बख्तियार (हिना) ने भी अदाकारी की है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News