Kaagaz2 सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म का ट्रेलर रिलीज, भावुक होकर अनिल कपूर ने किया यह पोस्ट

Khabarwala 24 News New Delhi: Kaagaz2 दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म ‘कागज-2’ सिनेमाघरों में 1 मार्च को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अनुपम खेर और नीना गुप्ता भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2021 में रिलीज हुआ था जिसे काफी सराहा गया। फिल्म ‘कागज’ […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Kaagaz2 दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म ‘कागज-2’ सिनेमाघरों में 1 मार्च को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अनुपम खेर और नीना गुप्ता भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2021 में रिलीज हुआ था जिसे काफी सराहा गया। फिल्म ‘कागज’ में जहां पंकज त्रिपाठी ने लीड रोल प्ले किया था वहीं ‘कागज-2’ में सतीश कौशिक मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के इस पार्ट की कहानी भी पिछले पार्ट की तरह एक आम आदमी की सिस्टम के खिलाफ लड़ाई के बारे में है।

भावुक हुए अनिल कपूर (Kaagaz2)

अनिल कपूर ने फिल्म का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और इसे पोस्ट करते हुए वह भावुक नजर आए। एक्टर ने लिखा, “यह फिल्म एक्स्ट्रा स्पेशल है… मेरे प्यारे दोस्त की आखिरी फिल्म। मैं किस्मतवाला हूं कि एक आखिरी बार उसे परफॉर्म करते देख पाऊंगा। यह सिर्फ मुद्दा नहीं बल्कि हर आदमी की भावनाएं हैं। कागज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। सिनेमाघरों में 1 मार्च को रिलीज हो रही है।”

सतीश जी के लिए यह फिल्म जरूर देखूंगा… (Kaagaz2)

अनिल कपूर, सतीश कौशिक और अनुपम खैर पक्के दोस्त थे, लेकिन इस तिकड़ी ने 1 मार्च 2023 को हार्ट अटैक की वजह से सतीश को खो दिया। सतीश कौशिक की मौत के बाद अब दर्शक आखिरी बार उन्हें बड़े पर्दे पर इस खास किरदार को परफॉर्म करते देख पाएंगे। कई सेलेब्रिटीज ने अनिल कपूर की पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर करणवीर शर्मा ने लिखा- सतीश जी के लिए यह फिल्म जरूर देखूंगा। बहुत अच्छा ट्रेलर है।

क्या बोले फिल्म के डायरेक्टर ? (Kaagaz2)

फिल्म ‘कागज-2’ का निर्देशन वीके प्रकाश ने किया है और इसका प्रोडक्शन शाही सतीश कौशिक, रतन जैन और गणेश जैन के हाथ में है। यह फिल्म सतीश कौशिक एंटरटेनमेंट का जॉइंट प्रोडक्शन है। रतन जैन ने फिल्म के बारे में कहा, “फिल्म का यूनिक सेलिंग पॉइंट इसके मैसेज में है, कि आप अपना रास्ता बनाने के लिए दूसरों का रास्ता मत रोकिए। राजनैतिक रैलियों और विरोध प्रदर्शनों के चलते अक्सर जाम लगते हैं और इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।”

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News