परेश रावल ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा-‘देश चलाने के लिए ऐसे नेताओं की जरूरत’

मुंबई, 21 सितंबर (khabarwala24)। बॉलीवुड के बहुमुखी अभिनेताओं में से एक, परेश रावल ने अपने राजनीतिक अनुभव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि आम लोगों को अक्सर लगता है कि राजनेताओं की जिंदगी आरामदायक होती है, लेकिन यह बात अब सच नहीं है।परेश रावल 2014 के आम चुनाव […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

मुंबई, 21 सितंबर (khabarwala24)। बॉलीवुड के बहुमुखी अभिनेताओं में से एक, परेश रावल ने अपने राजनीतिक अनुभव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि आम लोगों को अक्सर लगता है कि राजनेताओं की जिंदगी आरामदायक होती है, लेकिन यह बात अब सच नहीं है।

परेश रावल 2014 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की टिकट पर अहमदाबाद ईस्ट सीट से सांसद चुने गए थे।

- Advertisement -

उन्होंने khabarwala24 के साथ खास बातचीत में कहा, ‘राजनेताओं की जिंदगी आरामदायक होती, ऐसी धारणा शायद कांग्रेस के समय में सही रही हो, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐसा बिल्कुल नहीं है। आजकल मंत्री से लेकर छोटे कार्यकर्ता तक सभी को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और थकने तक काम करना पड़ता है।”

राजनीति में कैसा अनुभव रहा, इस सवाल पर परेश रावल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने कहा है कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को साल में एक बार जनता को बताना होगा कि उन्होंने पूरे साल क्या-क्या किया है।

परेश रावल ने कहा कि मोदी एक ऐसे व्यक्ति हैं जो कहते हैं कि “ठीक है, यह करना होगा, मैं अब तीन दिन बाद आपसे संपर्क करूंगा,’ और आप सोच सकते हैं कि वह भूल जाएंगे, लेकिन वह भूलेंगे नहीं और आपको जवाब देना होगा। मैंने इतने कठोर अनुशासन और कार्यशैली वाला व्यक्ति नहीं देखा। प्रधानमंत्री मोदी 75 साल की उम्र में भी अथक परिश्रम करते हैं।

- Advertisement -

परेश रावल ने कहा, “मेरा अनुभव अद्भुत रहा है, क्योंकि हमें देश चलाने के लिए ऐसे नेताओं की ही जरूरत है, जो कर्तव्यनिष्ठ और भ्रष्टाचार मुक्त हों। मेरा अनुभव सौ प्रतिशत सकारात्मक रहा है।”

एक्टर परेश ‘द ताज स्टोरी’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। तुषार अमरीश गोयल द्वारा निर्देशित और लिखित ‘द ताज स्टोरी’ 31 अक्टूबर को दर्शकों के सामने आएगी।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News