Do Aur Do Pyaar teaser ‘दो और दो प्यार’, एक बार फिर दिखेगा विद्या बालन का शानदार अलग अंदाज

Khabarwala 24 News New Delhi: Do Aur Do Pyaar teaser विद्या बालन एक बार फिर अपना दिलचस्प अंदाज लेकर दर्शकों के सामने हाजिर होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इस बार उन्हें ‘दो और दो प्यार’ में देखा जाने वाला है। अब मेकर्स ने इसी के साथ फिल्म का शानदार टीजर भी जारी कर दिया […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Do Aur Do Pyaar teaser विद्या बालन एक बार फिर अपना दिलचस्प अंदाज लेकर दर्शकों के सामने हाजिर होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इस बार उन्हें ‘दो और दो प्यार’ में देखा जाने वाला है। अब मेकर्स ने इसी के साथ फिल्म का शानदार टीजर भी जारी कर दिया है।

फिल्म में विद्या बालन के साथ प्रतिक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति जैसे सितारे भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कैसा है फिल्म का टीजर।

- Advertisement -

‘दो और दो प्यार’ का टीजर (Do Aur Do Pyaar teaser)

‘दो और दो प्यार’ के टीजर की शुरुआत होती है विद्या और प्रतिक गांधी के साथ, जो सोफे पर बैठकर अपना-अपना पेट भर रहे हैं। यहां प्रतीक, विद्या को आइसक्रीम ऑफर करते हैं तो विद्या कहती हैं कि वो वीगन है, मिल्क प्रोडक्ट्स नहीं खा सकतीं। ऐसे में प्रतीक कहते हैं कि उनके फेसवॉश में भी मिल्क है। प्रतीक और विद्या मैरिड कपल की भूमिका निभा रहे हैं।

टीजर काफी एंटरटेनिंग (Do Aur Do Pyaar teaser)

विद्या और प्रतीक के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी चल रहा है। एक तरफ जहां प्रतीक और इलियाना की कहानी चलती है, वहीं, विद्या और सेंधिल का भी अलग ट्रैक चल रहा है।

- Advertisement -

कुल मिलाकर कहा जाए तो ‘दो और दो प्यार’ का टीजर काफी एंटरटेनिंग है। इसमें कपल के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में विद्या बालन को काफी बोल्ड अंदाज में दिखाया गया है। दूसरी ओर प्रतीक गांधी भी अपने नए अंदाज से हैरान कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म (Do Aur Do Pyaar teaser)

शीर्षा गुहा ठाकुरता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दो और दो प्यार’ अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित की गई है। बताया जा रहा है कि 2017 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘द लवर्स’ की कहानी पर आधारित है। इसे 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाने वाला है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News