Dharmendra Manali Family न रिश्तेदारी न ही फिल्मी कनेक्शन फिर भी मनाली के 1 परिवार के लिए पसीजता है धर्मेंद्र का दिल

Khabarwala 24 News New Delhi : Dharmendra Manali Family भारतीय सिनेमा के दिग्गज स्टार धर्मेंद्र बीते 6 दशकों से सिनेमा को अपने दिल में जीते आ रहे हैं। कई उतार-चढ़ाव देखें, लेकिन स्ट्रगल के दिनों में वे उन लोगों को कभी नहीं भूले। जिन्होंने करियर की शुरुआत में उन्हें प्यार और सम्मान दिया था। ऐसा […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Dharmendra Manali Family भारतीय सिनेमा के दिग्गज स्टार धर्मेंद्र बीते 6 दशकों से सिनेमा को अपने दिल में जीते आ रहे हैं। कई उतार-चढ़ाव देखें, लेकिन स्ट्रगल के दिनों में वे उन लोगों को कभी नहीं भूले। जिन्होंने करियर की शुरुआत में उन्हें प्यार और सम्मान दिया था। ऐसा ही एक परिवार है, जिनसे धर्मेंद्र दिल का रिश्ता बीते 60 सालों से निभा रहे हैं।

धर्मेंद्र के साथ पुरानी फैमिली फोटो संभाल रखी (Dharmendra Manali Family)

धर्मेंद्र जब बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे, तब परिवार ने उन्हें सहारा दिया और एक स्टार की तरह ट्रीट किया। तब ज्यादातर लोग उन्हें जानते नहीं थे। ऐसे में मनाली में एक परिवार का प्यार मिलना बड़ी दुर्लभ बात थी। धर्मेंद्र उन्हें स्टार बनने के बाद भी भूले नहीं और न ही वह परिवार उन्हें भूला। उन्होंने धर्मेंद्र के साथ दशकों पुरानी फैमिली फोटो संभाल कर रखी है।

मनाली में कई फिल्मों की शूटिंग कर चुके धर्मेंद्र (Dharmendra Manali Family)

धर्मेंद्र का फिल्मों की शूटिंग के चलते मनाली आना-जाना लगा रहा। इसी दौरान, वे मनाली के खूबसूरत परिवार के संपर्क में आए थे। आपस में दिल के तार ऐसे जुड़े कि 60 साल बाद भी रिश्ता बरकरार है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर कपल के साथ खिंचवाई तस्वीर शेयर की, जो करीब 60 साल पुरानी है। आज वह कपल तो नहीं है, लेकिन उनकी अगली पीढ़ी ने धर्मेंद्र की उस तस्वीर को संभाल कर रखा है। उनके दिलों में मेरे लिए बहुत प्यार और सम्मान है।

धर्मेंद्र ने जब सालों बाद की मनाली की यात्रा (Dharmendra Manali Family)

धर्मेंद्र ने परिवार से 2022 में मुलाकात की थी, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। आज वह परिवार शानदार घर में रहता है, जिसकी झलक दिखाते हुए धर्मेंद्र ने पोस्ट में लिखा था, ‘दोस्तों, हाल में यात्रा की. एक गरीब गांववाले का मनाली घूमने का नामुमकिन सपना। इन लोगों का प्यार देखिए और उनकी युवा पीढ़ी को। उन्होंने मेरे साथ मुलाकात की पहली तस्वीर सहेज कर रखी है, जो तब की है, जब मैंने खुद को एक्टर के तौर पर साबित नहीं किया था।

गांव का जीवन भाता है, जड़ों को नहीं भूले (Dharmendra Manali Family)

धर्मेंद्र को गांव का जीवन बहुत भाता है। वे लुधियाना के एक गांव से निकलकर सिनेमा की दुनिया के चमकते सितारे बन गए, लेकिन अपनी जड़ों और रिश्तों को नहीं भूले जो उनका आज भी एक मजबूत सहारा है। वे अपने फार्महाउस में रहते हैं, वह फल और सब्जियां उगाते हैं और 88 की उम्र में भी एक्टिंग में सक्रिय हैं। वे पिछली बार ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News