दिल्ली में रेखा द डीवा का शानदार आयोजन, धूमधाम से मनाया गया अभिनेत्री रेखा का जन्मदिन

Khabarwala24 News: 10 अक्टूबर 2025 को दिल्ली की प्रसिद्ध संस्था रेखा द डीवा ने मशहूर अभिनेत्री रेखा के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया। 2006 में स्थापित यह संस्था हर साल अनूठे अंदाज में कार्यक्रम आयोजित करती है। इस बार दिल्ली के लाजपत भवन ऑडिटोरियम में संवेदना सोसायटी के दिव्यांग बच्चों ने रैंप वॉक किया, जिसने […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News: 10 अक्टूबर 2025 को दिल्ली की प्रसिद्ध संस्था रेखा द डीवा ने मशहूर अभिनेत्री रेखा के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया। 2006 में स्थापित यह संस्था हर साल अनूठे अंदाज में कार्यक्रम आयोजित करती है। इस बार दिल्ली के लाजपत भवन ऑडिटोरियम में संवेदना सोसायटी के दिव्यांग बच्चों ने रैंप वॉक किया, जिसने सभी का दिल जीत लिया। मोटिवेशनल सेशन और स्टोरीटेलिंग के जरिए बच्चों का मनोबल बढ़ाया गया। उन्हें शिक्षा सामग्री और ट्रॉफी देकर प्रोत्साहित किया गया।

महिला सशक्तिकरण और सम्मान समारोह

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सीमा चोपड़ा, निशा कौशिक और कविता शर्मा को उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए वुमन पावर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, मीडिया और अन्य क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों जैसे विपिन कुमार (फाउंडर चीफ एडिटर, नेशनल एक्सप्रेस), अनिल अरोड़ा (उप संपादक, राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर), समीर मैहर (प्रेसिडेंट, नृत्यांजलि), पूर्ण चन्द्र किशन (आईएएस अधिकारी) और संतोष टंडन (टीवी होस्ट) को गेस्ट ऑफ हॉनर अवॉर्ड से नवाजा गया।

मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया कार्यक्रम का मान

कार्यक्रम का शुभारंभ पद्मश्री गीता महालिक, विजय श्रीवास्तव, डॉ. अनीता श्रीवास्तव (के एल सहगल अवॉर्ड की संस्थापक), रेखा द डीवा के संस्थापक ऋषभ शर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर अमित शर्मा, फैशन डिजाइनर शैरी, केशव तोमर, पूजा शर्मा, नरेंद्र शर्मा, मीनू सिंह और मनोज शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर किया।

मनमोहक प्रस्तुतियां और फैशन शो

फाइव सेंस, नारी शक्ति ग्रुप, नृत्यांजलि, रिदम एंड ब्लिस और बॉलीवुड सेलिब्रिटी अभिमन्यु श्रीवास्तव की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बिग एफएम 92.7 की मशहूर आरजे आकृति और सौरभ ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांधा। आरजे आकृति को भी गेस्ट ऑफ हॉनर से सम्मानित किया गया। मशहूर यूट्यूबर कंचन पटवा, कोरियोग्राफर तान्या और लक्ष्मी ने रेखा के हिट गानों पर ट्रिब्यूट देकर शाम को यादगार बनाया।

फैशन शो ने बांधा समां

कार्यक्रम के अंत में निशा कौशिक और बीना बिष्ट के फैशन शो में विनर श्वेता और मोना रावत ने रैंप पर जलवा बिखेरा। मंच संचालन मीनू शर्मा ने बेहद खूबसूरती से किया, जिसने आयोजन को और भी आकर्षक बनाया।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News