Border 2 से सनी देओल का नया भौकाल, गदर 2 को छोड़ा पीछे

Khabarwala 24 News New Delhi: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म Border 2 ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त भौकाल मचा दिया है। शुक्रवार को दमदार ओपनिंग कलेक्शन के बाद शनिवार को फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब संडे को ऐसा धमाका किया कि पूरा ट्रेड सर्कल चौंक गया। दिल्ली, मुंबई जैसी मेट्रो […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म Border 2 ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त भौकाल मचा दिया है। शुक्रवार को दमदार ओपनिंग कलेक्शन के बाद शनिवार को फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब संडे को ऐसा धमाका किया कि पूरा ट्रेड सर्कल चौंक गया। दिल्ली, मुंबई जैसी मेट्रो सिटीज के साथ-साथ बी और सी सेंटर्स में भी Border 2 ने थिएटर्स में भारी भीड़ जुटाई।

फिल्म ने किया शानदार कलेक्शन

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, Border 2 ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 57.20 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। यह 2026 में किसी एक दिन का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बताया जा रहा है। शुक्रवार को फिल्म ने 32.10 करोड़ और शनिवार को 40.59 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि संडे को इसमें 40 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल देखने को मिला।

50 करोड़ क्लब में सनी देओल की एंट्री

पिछले कुछ वर्षों में कई सुपरस्टार्स की फिल्में सिंगल डे में 50 करोड़ का आंकड़ा छू चुकी हैं, लेकिन अब तक शाहरुख खान ही ऐसे अभिनेता थे जिनकी दो फिल्मों ने यह कारनामा किया था। 2023 में शाहरुख की पठान और जवान ने यह रिकॉर्ड बनाया था।अब सनी देओल ने इस खास क्लब में शाहरुख खान की बराबरी कर ली है। इससे पहले सनी की Gadar 2 ने भी अपने बॉक्स ऑफिस रन में एक दिन में 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। अब Border 2 ने भी यह ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। यानी शाहरुख खान के बाद अब केवल Sunny Deol ही ऐसे सुपरस्टार हैं जिनकी दो फिल्मों ने 50 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन का रिकॉर्ड बनाया है।

गदर 2 से भी बड़ा Border 2 का धमाका

सनी देओल की कमबैक फिल्म Gadar 2 ने रिलीज के पांचवें दिन 55.40 करोड़ का कलेक्शन कर इतिहास रचा था। लेकिन अब सनी के करियर का यह रिकॉर्ड भी टूट गया है। Border 2 ने संडे को 57 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर गदर 2 को पीछे छोड़ दिया है। अब सभी की नजरें गणतंत्र दिवस की छुट्टी पर टिकी हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि नेशनल हॉलिडे का फायदा Border 2 को और बड़ा उछाल दिला सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News