Border 2 release date ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानिए- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Khabarwala 24 News New Delhi: Border 2 release date साल 1997 में रिलीज हुई जेपी दत्ता की ‘बॉर्डर’ ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इस देशभक्ति से भरी मूवी में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी सहित कई कलाकारों ने अपनी दमदार एक्टिंग से दिल छू लिया था। वहीं अब इस फिल्म का मोस्ट अवेटेड सीक्वल आ रहा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Border 2 release date साल 1997 में रिलीज हुई जेपी दत्ता की ‘बॉर्डर’ ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इस देशभक्ति से भरी मूवी में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी सहित कई कलाकारों ने अपनी दमदार एक्टिंग से दिल छू लिया था। वहीं अब इस फिल्म का मोस्ट अवेटेड सीक्वल आ रहा है। ‘बॉर्डर 2’ की अनाउंसमेंट के बाद से फैंस इस फिल्म की रिलीज डेट जानने के लिए बेसब्र हो रहे हैं। फाइनली मेकर्स ने ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। आइए चलिए जानते हैं ये फिल्म सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी।

Border 2 release date 'बॉर्डर 2' की रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानिए- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

‘बॉर्डर 2’ कब होगी रिलीज? (Border 2 release date)

‘बॉर्डर 2’ की अनाउंसमेंट के बाद से फैंस इसके सिनेमाघरों में रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म में अहम रोल निभा रहे सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। पोस्ट मे लिखा गया है, ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में 23 जनवरी 2026को रिलीज होगी। यानी ये फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट ने फैंस की एक्साइटमेंट अब पीक लेवल पर कर दी है।

वरुण धवन की ‘बॉर्डर 2’ में हुई एंट्री (Border 2 release date)

बता दें कि हाल ही में ‘बॉर्डर 2’ का टीजर भी रिलीज हुई था। टीजर की शुरुआत सोनू निगम के गाने ए गुजरने वाली हवा बता, मेरा इतना काम करेगी क्या… इसके बाद वरुण धवन की आवाज आती है। दुश्मन की हर गोली से जय हिंद बोलकर टकराता हूं, जब धरती मां बुलाती है सब छोड़कर आता हूं। हिंदुस्तान का फौजी हूं मैं। इस टीजर के साथ सनी देओल ने अनाउंस किया था कि ‘बॉर्डर 2’ मे वरुण धवन की एंट्री हुई है। उन्होंने टीजर के साथ कैप्शन में लिखा, बाॅर्डर 2 की बटालियन में फौजी वरुण धवन का वेलकम है।

अनुसार सिंह कर रहे हैं ‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन (Border 2 release date)

‘बॉर्डर 2’का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। वहीं इस फिल्म को जेपी दत्ता, भूषण कुमार और निधि दत्ता प्रोड्य़ूस कर रहे हैं। मीडिया पोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में सनी देओल तो लीड रोल प्ले करेंगे ही वहीं आयुष्मान खुराना और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारो को भी फिल्म में लिया गया है। कलाकारों की सूची में विनाली भटनागर और नितीश निर्मल का नाम भी शामिल है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News