BlockBuster Movie Sholay महज 3 करोड़ में बनी इस फिल्म ने रच दिया था इतिहास, इस 15 अगस्त को गोल्डन जुबली, कमाए थे 50 करोड़

Khabarwala 24 News New Delhi : BlockBuster Movie Sholay बॉलीवुड की ऐतिहासिक फिल्मों में ‘शोले’ का नाम भी शामिल है। फिल्म शोले एक ब्रांड है, जिसके गाने, डायलॉग्स और कहानी लोगों को खूब पसंद आई। फिल्म में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की जय-वीरू वाली जोड़ी आज भी याद की जाती है। इस साल 15 अगस्त […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : BlockBuster Movie Sholay बॉलीवुड की ऐतिहासिक फिल्मों में ‘शोले’ का नाम भी शामिल है। फिल्म शोले एक ब्रांड है, जिसके गाने, डायलॉग्स और कहानी लोगों को खूब पसंद आई। फिल्म में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की जय-वीरू वाली जोड़ी आज भी याद की जाती है। इस साल 15 अगस्त को 50 साल पूरे हो जाएंगे और इस मौके पर मेकर्स ने फिल्म को फिर से रिलीज करने का प्लान बनाया है।

फिल्म शोले के मेकर्स ने ऐलान किया है कि वो इसे 15 अगस्त के दिन बड़े पर्दे पर फिर से रिलीज करेंगे। जिसमें कुछ ऐसी चीजों को भी दिखाया जाएगा जिसे CBFC ने उस समय कट कर दिया था। इस फिल्म की कमाई कितनी हुई थी और रिलीज से पहले इसे ओटीटी पर कहां देख सकते हैं। आइए जानते हैं…

ऐसा था बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (BlockBuster Movie Sholay)

15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई फिल्म शोले का निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था और उनके पिता जीपी सिप्पी ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, अमजद खान, संजीव कपूर, हेमा मालिनी और असरानी जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया था। स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स सलीम खान, जावेद अख्तर ने लिखे थे।

बॉलीवुड फिल्म शोले (1975) (BlockBuster Movie Sholay)

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म शोले का बजट 3 करोड़ रुपये था जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 50 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म का वर्डिक्ट ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। इस फिल्म को फिर से थिएटर्स में साल 2004, 2014 और 2024 में भी रिलीज किया गया था।

फिल्म ओटीटी पर कहां देखें? (BlockBuster Movie Sholay)

फिल्म शोले के सुपरहिट गानों में ‘ये दोस्ती’, ‘महबूबा-महबूबा’, ‘कोई हसीना’, ‘होली के दिन’ और ‘हां जब तक है जान’ जैसे गाने आज भी सुने जाते हैं और लोग इनपर एन्जॉय भी करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म शोले रिलीज के लगभग 5 सालों के बाद तक थिएटर्स में लगी रही थी।

ओटीटी पर सबस्क्रिप्शन साथ (BlockBuster Movie Sholay)

इसने एक रिकॉर्ड बना लिया था जिसे लगभग 20 सालों के बाद फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने तोड़ा था। अगर आप फिल्म शोले को ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो अमेजॉन प्राइम वीडियो पर सबस्क्रिप्शन के साथ देख सकते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News