Bhaiyya Ji Trailer Out मनोज वाजपेयी दुश्मन को मृत्युलोक पहुंचाने निकले , फिल्म का सामने आया ट्रेलर

Khabarwala 24 News New Delhi: Bhaiyya Ji Trailer Out मनोज बाजपेयी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपना शानदार अदाकारी से एक्टर ने दर्शकों के दिलों में खासी जगह बनाई है। अब ये एक्टर एक बार फिर थिएटर में अपनी धाक जामने भैया जी के साथ लौट रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Bhaiyya Ji Trailer Out मनोज बाजपेयी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपना शानदार अदाकारी से एक्टर ने दर्शकों के दिलों में खासी जगह बनाई है। अब ये एक्टर एक बार फिर थिएटर में अपनी धाक जामने भैया जी के साथ लौट रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया है।

ट्रेलर हुआ रिलीज (Bhaiyya Ji Trailer Out)

‘सत्या’, ‘शूल’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में इंटेंस एक्शन से खौफ पैदा करने वाले मनोज बाजपेयी इस बार देसी एक्शन कलाकार बनकर लौटे हैं। ट्रेलर में मनोज बाजपेयी का वो किरदार दिखाया गया है, जो बेबस है, लेकिन बदले की आग में जल भी रहा है।

मनोज बाजपेयी निकले भाई का बदला लेने (Bhaiyya Ji Trailer Out)

‘भैया जी’ के ट्रेलर को शेयर करने के साथ ही मनोज बाजपेयी ने रिलीज डेट का भी एलान किया है। ट्रेलर के कैप्शन में उन्होंने लिखा ‘प्रतिशोध का निवेदन.’ इसके पहले मनोज बाजपेयी ने फिल्म से नया पोस्टर शेयर किया था। इसमें एक्टर गुस्से की आग में जल रहे व्यक्ति की तरह नजर आए, जो अपने भाई की मौत का बदला लेना चाहता है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने एलान किया कि ‘रॉबिन हुड नहीं उसका बाप है वो।’

शबाना रजा की फिल्म से होगी वापसी (Bhaiyya Ji Trailer Out)

अपूर्व सिंह कार्की के डायरेक्शन में बनी ‘भैया जी’ को विनोध भानुशाली, शबाना रजा वाजपेयी, शैल ओस्वाल, कमलेश भानुशाली, समीशा ओस्वाल, विक्रम खक्कर ने प्रोड्यूस किया है। शबाना रजा, मनोज वाजपेयी की पत्नी हैं। उन्हें फिल्म ‘फिजा में ऋतिक रोशन के साथ देखा गया था।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News