Auron Mein Kahan Dum Tha अजय देवगन और तब्बू की नई फिल्म इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, जानिए तारीख

Khabarwala 24 News New Delhi : Auron Mein Kahan Dum Tha बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इस साल अपनी फिल्मों से धमाका करने वाले हैं। हाल में एक्टर की शैतान और मैदान को ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पोंस मिला है। अब ताजा खबरों की माने तो इस जुलाई में अजय, तब्बू, जिमी शेरगिल और सई […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Auron Mein Kahan Dum Tha बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इस साल अपनी फिल्मों से धमाका करने वाले हैं। हाल में एक्टर की शैतान और मैदान को ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पोंस मिला है। अब ताजा खबरों की माने तो इस जुलाई में अजय, तब्बू, जिमी शेरगिल और सई मांजरेकर स्टारर फिल्म औरों में कहां दम था (Auron Mein Kahan Dum Tha) रिलीज़ होने वाली है। एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी जैसी फिल्म बनाने वाले नीरज पांडे ने अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था का डायरेक्शन किया है। ये एक रोमांटिक फिल्म होने वाली है जिसकी कहानी आज के दौर पर बेस्ड है।

5 जुलाई को रिलीज होगी ‘औरों में कहां दम था’ फिल्म (Auron Mein Kahan Dum Tha)

पहले खबरें थीं कि 26 अप्रैल 2024 को रिलीज़ होने वाली है। अब रिलीज़ डेट आगे बढ़ाकर 5 जुलाई करने की खबर है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह फिल्म अजय देवगन की बेस्ट ओपनर की लिस्ट में शामिल हो पाती है या नहीं? फिल्म का लोगों की लंबे समय से इंतजार था। इस फिल्म में अजय देवगन और तब्बू की हिट जोड़ी एक बार फिर बड़े परदे पर दिखाई देगी। अजय देवगन और तब्बू के अलावा फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ में सई मांजरेकर, जिमी शेरगिल और शांतनु माहेश्वरी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

शानदार रिव्यू मिलने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फेल (Auron Mein Kahan Dum Tha)

फिल्म को शीतल भाटिया, नरेंद्र हीरावत और कुमार मंगत पाठक ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। ‘मैदान’ से पहले अजय देवगन को फिल्म ‘शैतान’ में देखा गया था। ‘औरों में कहां दम था’ अजय देवगन की तीसरी फिल्म है, जो इस साल रिलीज होगी। Ajay Devgn की कुछ दिनों पहले फिल्म ‘मैदान’ (Maidaan) रिलीज हुई थी। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से शानदार रिव्यू मिलने के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिक पाई। इस फिल्म के लिए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना भी नामुमकिन सा रहा।

सिंघम अगेन के आखिरी शेड्यूल, सॉंग की शूटिंग जारी (Auron Mein Kahan Dum Tha)

इस बीच ऐसी भी खबरें हैं कि सिंघम अगेन के मेकर्स रिलीज़ आगे बढ़ा सकते हैं। हालांकि, अभी तक कोई अधिकारिक एलान नहीं हुआ है। लेकिन बताया जा रहा है रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही सिंघम अगेन के आखिरी शेड्यूल, सॉंग की शूटिंग अब तक जारी है। शूटिंग के बाद फिल्म को पोस्ट प्रोडक्शन के लिए कितना वक़्त मिलता है इस पर विचार किया जा रहा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन ने पिछले दिनों रिलीज़ हुई हॉरर फिल्म शैतान और स्पोर्ट्स ड्रामा मैदान से ऑडियंस को एंटरटेन किया है। आने वाले दिनों में एक्टर सिंघम अगेन, रेड 2 जैसी फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। रिलीज़ डेट पर विचार किए जाने की खबर है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News