Arjun Kapoor Scooter महंगी गाड़ी छोड़ Arjun Kapoor ने खरीदा स्कूटर, क्या फ्लॉप फिल्में बनी वजह?

Khabarwala 24 News New Delhi: Arjun Kapoor Scooter बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपुर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस का अटेंशन ग्रैब कर रहे हैं। हाल ही मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन के बाद जिस तरह वो उनके साथ नजर आए एक बार फिर लोगों ने उनके रिश्ते पर चर्चा शुरू कर दी। […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Arjun Kapoor Scooter बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपुर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस का अटेंशन ग्रैब कर रहे हैं। हाल ही मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन के बाद जिस तरह वो उनके साथ नजर आए एक बार फिर लोगों ने उनके रिश्ते पर चर्चा शुरू कर दी।

दरअसल, काफी समय से ऐसी रूमर्स थीं कि अर्जुन और मलाइका के रिश्ते में तनाव के बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है। लेकिन जिस तरह से उन्होंने मलाइका को उस दुख की घड़ी में संभाला एक बार फिर इनके साथ होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

स्कूटर पर आए अर्जुन कपुर (Arjun Kapoor Scooter)

वहीं, अब मलाइका के पिता की प्रेयर मीट के बाद अर्जुन कपूर ने एक खास चीज खरीदी है। जहां बाकी सेलेब्स महंगी से महंगी गाड़ियां खरीदकर लोगों के बीच अपनी शान बढ़ा रहे हैं। वहीं, अर्जुन कपूर अब लग्जरी कार छोड़कर साधारण से स्कूटर पर नजर आए हैं।

अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक स्कूटर खरीदा है। इतना ही नहीं उन्होंने खुशी-खुशी इस स्कूटर की सवारी भी की है। अब उनके कलेक्शन में एक ब्रांड न्यू EV Bike BGauss RUV 350 भी शामिल है। इस स्कूटर की कीमत करीब 1.10 लाख रुपये बताई जा रही है।

छलकी अर्जुन की खुशी (Arjun Kapoor Scooter)

अर्जुन इस नए स्कूटर को खरीदकर कितने खुश हैं इसका सबूत तो वो वीडियो है जिसमें वो इसे चलाते हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं एक्टर ने नया स्कूटर खरीदने की खुशी में सेलिब्रेशन भी किया और पैपराजी में मिठाई भी बांटी। अब अर्जुन ने स्कूटर क्यों खरीदा है इसकी असली वजह तो सामने नहीं आई है, लेकिन किसी एक्टर ने स्कूटर खरीदा है ये देखकर ही फैंस हैरान हैं। वहीं, दूसरी तरफ अब उनके इस स्कूटर का कनेक्शन लोग उनकी फिल्मों से जोड़ रहे हैं।

ट्रोल हुए अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor Scooter)

दरअसल, काफी समय से अर्जुन कपूर एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में दे रहे हैं। ऐसे में लोगों का कहना है कि गाड़ी से स्कूटर पर जो स्विच हुआ उसका कारण अर्जुन कपूर की फ्लॉप फिल्में ही हैं। एक ट्रोलर ने कहा है, सारी फिल्म फ्लॉप हो रही है और कोई सुपरहिट होती तो अच्छी सी कार ले लेता, क्या करें जितना पैसा है उतना ही।

एक ने कहा, च्इस गाड़ी का भी डाउनफॉल होगा।ज् ये तो कुछ भी नहीं एक शख्स ने तो एक्टर को काम भी ऑफर कर दिया और कहा, अर्जुन कपूर भाई मेरी रील में एक्टिंग करोगे? एक कमेंट आया, ये हरकत करते रहे तो बेटा धीरे-धीरे साइकिल पर भी आ जाओगे। अब लोग अर्जुन कपूर के यूं ही मजे ले रहे हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News