Ajay devgn खत्म भी नहीं हुई सिंघम 3 की शूटिंग, अजय देवगन के हाथ लग गई एक और बड़ी फिल्म!

Khabarwala 24 News New Delhi: Ajay devgn अजय देवगन के सितारे बुलंदियों पर है। एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं। अगर इस साल की बात की जाए तो उनकी 3 फिल्में आने वाली हैं। वहीं, दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। पहली- शैतान और दूसरी- मैदान। जहां पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Ajay devgn अजय देवगन के सितारे बुलंदियों पर है। एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं। अगर इस साल की बात की जाए तो उनकी 3 फिल्में आने वाली हैं। वहीं, दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। पहली- शैतान और दूसरी- मैदान। जहां पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। वहीं, दूसरी ओर मैदान बुरी तरह से पिट गई।

पाइप लाइन में तीन बड़ी फिल्में (Ajay devgn )

अब एक्टर के पाइपलाइन में जो तीन बड़ी फिल्में हैं, उनसे काफी उम्मीदें हैं। इस लिस्ट में सिंघमअगेन औरों में कहां दम था और रेड 2 शामिल है। हालांकि, आने वाले अगले कुछ महीनों में वो कई फिल्मों के सीक्वल में दिखाई देने वाले हैं। इस समय उनकी दे दे प्यार दे 2 और सन ऑफ सरदार 2 को लेकर अलग-अलग अपडेट्स सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब नई पिक्चर पर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

जगन शक्ति की चल रही बात (Ajay devgn)

साल 2019 में अक्षय कुमार की मिशन मंगल आई थी। फिल्म को जगन शक्ति ने डायरेक्ट किया था। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके बाद उन्होंने टाइगर श्रॉफ की एक्शन थ्रिलर फिल्म के लिए पूजा एंटरटेनमेंट के साथ कोलैबोरेट किया। पर 3 0दिनों की शूटिंग के बाद फिल्म बंद हो गई। अब पता लगा कि, जगन शक्ति की एक नई फिल्म के लिए अजय देवगन से बातचीत हो रही है।

अजय देवगन के हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म लग गई! (Ajay devgn)

इसी बीच पिंकविला में एक रिपोर्ट छपी। इससे पता लगा कि, पिछले कुछ महीनों में जगन शक्ति और अजय देवगन कई बार मिल चुके हैं। दोनों साथ में कोलैबोरेट कर सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि, जगन शक्ति के आइडिया से अजय देवगन काफी खुश हैं। फिल्म के जॉनर और बाकी चीजों को लेकर अबतक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अजय देवगन इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं। दोनों फिल्म की बाकी चीजों को लेकर बातचीत कर रहे हैं।

इन फिल्मों की जल्द शुरू करेंगे शूटिंग (Ajay devgn)

रिपोर्ट से पता लगा है कि, इस फिल्म को अजय देवगन अपने प्रोडक्शन हाउस देवगन फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस करने वाले हैं। अगर सबकुछ प्लान के मुताबिक रहा तो अजय देवगन इस फिल्म की अगले साल यानी 2025 की शुरुआत तक शूटिंग शुरू कर देंगे। दरअसल अजय देवगन इस वक्त काफी बिजी चल रहे हैं। उनके खाते में कई फिल्में हैं, जिसकी एक-एक कर वो शूटिंग खत्म कर रहे हैं। जल्द वो च्सिंघम अगेनज् की शूटिंग खत्म करने वाले हैं। इसके बाद जून 2024 में दे दे प्यार दे 2 और सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग शुरू कर देंगे।

इन फिल्मों के भी होंगे हिस्सा (Ajay devgn)

इसके बाद अजय देवगन के पास इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बन रही धमाल 4 भी है। इसके साथ-साथ वो रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म गोलमाल 5 का भी हिस्सा होंगे। हालांकि, दोनों डायरेक्टर्स के पास जब स्क्रिप्ट फाइनल हो जाएगी, उसके बाद ही अजय देवगन टाइमलाइन लॉक करेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News