Khabarwala 24 News New Delhi : Aamir Khan Film Festival यादों, हंसी, आँसुओं और अविस्मरणीय क्षणों के लिए तैयार हो जाइए। पीवीआर आईनॉक्स आपके लिए 14 से 27 मार्च तक आमिर खान फिल्म महोत्सव लेकर आया है – यह उनकी सर्वाधिक प्रतिष्ठित फिल्मों के जादू को उसी तरह से जीने का एक विशेष अवसर है, जिस तरह से उन्हें देखा जाना चाहिए। इसे लेकर अभी से बज़ बना हुआ है और लोग नॉस्टेलिजिक मोड में जाने के लिए तैयार हैं। PVR और INOX पर आने वाले 12 दिनों में सुपरस्टार आमिर खान की कुल 22 फिल्मों की स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी।
दुनियाभर में फैन फॉलोइंग (Aamir Khan Film Festival)
पीवीआर सिनेमा के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इसकी घोषणा की गई है। एक ट्वीट के जरिए खुलासा किया गया है कि 13 दिनों तक हर कोई आमिर खान के रंग में रंगा रहेगा। एक बार फिर से फैंस को आमिर खान की शानदार फिल्मों को पर्दे पर देखने का मौका मिलने वाला है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि आमिर खान बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के टॉप सुपरस्टार हैं। उनकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है और वे पिछले 4 दशक से फिल्में कर रहे है।
60वें जन्मदिन पर फैसला (Aamir Khan Film Festival)
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान मार्च 2025 में 60 साल के होने जा रहे हैं। ऐसे में आमिर खान ने फैंस को भी खास तोहफा दे दिया है। इस खास अवसर पर आमिर की 14 तारीख से लेकर 27 मार्च 2025 तक 12 दिनों में PVR-INOX में 22 अलग-अलग फिल्में देखने को मिलेंगी। इन फिल्मों को लेकर फैंस के बीच बड़ी एक्साइटमेंट नजर आ रही है। इन फिल्मों की स्क्रीनिंग एक-एक कर रखी जाएगी और बड़े सुपरस्टार के शानदार करियर को दुनियाभर में धूम-धाम से सेलिब्रेट किया जाएगा।
कौन सी हैं वो 22 फिल्में? (Aamir Khan Film Festival)
अपने 4 दशक के करियर में आमिर खान ने कई सारी फिल्में की हैं। उनमें से कई फिल्में ह्यूज सक्सेस पाने में भी सफल रहीं। ऐसे में एक्टर अब भूतकाल के खजाने से अपनी ही कुछ शानदार फिल्में फैंस संग ला रहे हैं। इसमें लगान, दंगल, 3 ईडियट्स, गजनी, हम हैं राही प्यार के, राजा हिंदुस्तानी, अंदाज अपना अपना, पीके, धूम 3, गुलाम, रंग दे बसंती, कयामत से कयामत तक, जो जीता वही सिकंदर, सीक्रेट सुपरस्टार और सरफरोश जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।
आमिर के फ्यूचर प्लान्स? (Aamir Khan Film Festival)
आमिर खान की बात करें तो साल 2025 में वे दमदार वापसी के लिए तैयार हैं। वे तारे जमीन पर फिल्म के सीक्वल सितारे जमीन पर से वापसी कर रहे हैं। एक्टर की पिछली फिल्म लाल सिंह चड्ढा कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। ऐसे में आमिर खान को साल 2025 में अपनी इस फिल्म से बहुत उम्मीदें होंगी। इस फिल्म से एक्टर दरशल शाफरी भी कमबैक कर रहे हैं। तारे जमीन पर फिल्म 2025 में आएगी तभी इस फिल्म को लेकर अभी ज्यादा शोर-शराबा देखने को नहीं मिला।


