Spoon चम्मच का कैसे और कब हुआ था आविष्कार, सबसे पहले इस धातु का बना था चम्मच

Khabarwala 24 News New Delhi: Spoon चम्मच हर घर की रसोई में मौजूद होता है। घर के किचन में बिना चम्मच के काम करना मुमकिन नहीं है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि चम्मच का आविष्कार सबसे पहले कहां हुआ था। चलिए आज हम आपको बताएंगे चम्मच का सबसे पहले उपयोग कब और कहां […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Spoon चम्मच हर घर की रसोई में मौजूद होता है। घर के किचन में बिना चम्मच के काम करना मुमकिन नहीं है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि चम्मच का आविष्कार सबसे पहले कहां हुआ था। चलिए आज हम आपको बताएंगे चम्मच का सबसे पहले उपयोग कब और कहां हुआ था।

चम्मच (Spoon)

किचन में चम्मच के बिना किचन अधूरा रहता है। किचन में इसकी उपयोगिता देखकर ऐसा लगता है कि यह सदियों से हमारे बीच मौजूद है. लेकिन जब हम इसका इतिहास खंगालने की कोशिश करते हैं, तो बेहद दिलचस्प कहानी सामने आती है। एसीसिल्वर की रिपोर्ट के मुताबिक पुरातात्विक खोजों से पता चलता है कि पहला चम्मच 1000 ईसा पूर्व में बना था। उस समय इसे मुख्य रूप से सजावट या धार्मिक उपयोग के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

लकड़ी के मिस्र में बने चम्मच (Spoon)

ऐतिहासिक साक्ष्‍यों के मुताबिक प्राचीन मिस्रवासी सबसे पहले लकड़ी, चकमक पत्थर और हाथी दांत से बने चम्मचों का उपयोग करते थे. बता दें कि ये काफी प्रभावशाली होते थे। इसके अलावा इनकी डिजाइन बेहद खास होती थी। संभवतः इसका उद्देश्य सजावट के लिए इस्तेमाल करना था। क्योंकि वे अपने कटोरे पर भी जटिल धार्मिक दृश्य अंकित किया करते थे। इन्‍हें इलेस्‍ट्रेटर और रेखा चित्रों के जरिए सजाया जाता था। लेकिन बाद में ग्रीक और रोमन साम्राज्यों के दौरान चम्मच कांस्य और चांदी से तैयार किये जाने लगे थे। क्योंकि ये महंगी धातुओं से बने होते थे, इसलिए ज्यादातर अमीर परिवारों के लोग ही इनका इस्तेमाल करते थे।

सोने-चांदी के चम्मच (Spoon)

यूरोप में मध्ययुगीन काल की शुरुआत (476 ई. – 1412) में सींग, लकड़ी, पीतल और जस्ता से चम्मच तैयार किए जाने लगे थे। ये बनाने में काफी सरल थे और बेहद खूबसूरत नजर आते थे। अंग्रेजों के इतिहास में चम्मच का सबसे पहला उल्लेख 1259में एडवर्ड प्रथम के समय का है. उस वक्त आलमारी में इसे रखने की बात कही जाती थी। वहीं 15 वीं शताब्दी तक मामूली लकड़ी के चम्मचों का स्थान धातु के चम्मचों ने लेना शुरू कर दिया था।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News