Job Alert इंजीनियरिंग छात्रों के लिए शानदार मौका, भारतीय सेना में TGC-142 के जरिए बन सकते हैं अफसर

Khabarwala 24 News New Delhi: Job Alert अगर आप इंजीनियरिंग के छात्र हैं और देश की सेवा का सपना देखते हैं, तो भारतीय सेना आपके लिए शानदार मौका लेकर आई है। भारतीय सेना ने टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-142) के लिए जनवरी 2026 बैच हेतु भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती बिना किसी लिखित […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Job Alert अगर आप इंजीनियरिंग के छात्र हैं और देश की सेवा का सपना देखते हैं, तो भारतीय सेना आपके लिए शानदार मौका लेकर आई है। भारतीय सेना ने टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-142) के लिए जनवरी 2026 बैच हेतु भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती बिना किसी लिखित परीक्षा के केवल SSB इंटरव्यू के जरिए होगी, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून में ट्रेनिंग दी जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

अगर उम्मीरवार की योग्यता की बात करें तो केवल अविवाहित पुरुष ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं क्वालिफिकेशन की बात करें तो उम्मीरवार के पास इंजीनियरिंग में क्च.श्व. या क्च.ञ्जद्गष्द्ध डिग्री धारक होनी चाहिए इसके अलवाला लास्ट ईयर के छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं। वहीं आयु सीमा 20 साल से 27 तक तय की गई है।

TGC एंट्री क्यों चुनें?

कोई लिखित परीक्षा नहीं – सीधा चयन SSB इंटरव्यू के जरिए

IMA, देहरादून में अत्याधुनिक और अनुशासित सैन्य प्रशिक्षण

ट्रेनिंग के बाद स्थायी कमीशन के साथ भारतीय सेना में अधिकारी बनने का अवसर

देश सेवा का गर्व और समाज में प्रतिष्ठा

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 29 मई तक आवेदन कर सकेंगे इसलिए जल्द से जल्द आवेदन करें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News