job alert हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा भर्ती के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू

Khabarwala 24 News New Delhi job alert: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 2424 रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। पहले इस भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, लेकिन कुछ उम्मीदवार किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे। अब उन उम्मीदवारों के लिए […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi job alert: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 2424 रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। पहले इस भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, लेकिन कुछ उम्मीदवार किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे। अब उन उम्मीदवारों के लिए यह एक और सुनहरा मौका है, क्योंकि वे 1 मार्च 2024 से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2025 तक निर्धारित की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत हरियाणा राज्य में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 2424 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मापदंडों और शुल्क को ध्यान में रखते हुए आवेदन करना होगा।

पात्रता मापदंड (job alert)

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएशन (एमए/एमएससी आदि) में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार को मैट्रिक स्तर पर हिंदी या संस्कृत विषय का अध्ययन करना अनिवार्य है। उम्मीदवार को यूजीसी नेट , एसएलईटी या सेट परीक्षा में से किसी एक परीक्षा में सफलता प्राप्त करनी चाहिए।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क (job alert)

उम्मीदवार की आयु 21 साल से 42 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। इसके अलावा जनरल और हरियाणा से बाहर के पुरुष उम्मीदवार को 1000 रुपये, हरियाणा के आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार और सभी महिला उम्मीदवार को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा और पीएच (दिव्यांग) उम्मीदवार को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

आवेदन कैसे करें?(job alert)

इच्छुक उम्मीदवार HPSCकी ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी भी अन्य आवेदन विधि को स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र भरने के बाद, उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News