Job Alert कोचीन शिपयार्ड में सरकारी नौकरी का मौका, 71 रिक्त पदों पर आवेदन करें

Khabarwala 24 News New Delhi: Job Alert सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है। कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने Scaffolderऔर अर्द्ध कुशल मैकेनिक के कुल 71 पदों पर भर्ती निकाली है। इंट्रस्टिड कैंडिडेट जो 10 वीं या चौथी कक्षा पास हैं, वे इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Job Alert सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है। कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने Scaffolderऔर अर्द्ध कुशल मैकेनिक के कुल 71 पदों पर भर्ती निकाली है।

इंट्रस्टिड कैंडिडेट जो 10 वीं या चौथी कक्षा पास हैं, वे इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार को इनकी ऑफिशियल वेबसाइट http://cochinshipyard.in पर जाना होगा। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 नवंबर तय की गई है।

पात्रता मानदंड (Job Alert)

इन पदों पर अप्लाई करने वाले उम्मीदावारों के लिए योग्यता अलग-अलग है। अगर उम्मीदवार मैकेनिक पद के लिए अप्लाई कर रहा हैं तो उसे दसवी पास होना जरूरी है। वहीं वह अगर Scaffolder (मचान) के लिए अप्लाई करता है तो चौथी कक्षा पास होना आवश्यक है। इसके अलावा उम्मीदवारों को संबंधित कार्य में अनुभव होना चाहिए।

वहीं अगर उम्र सीमा पर नजर डाले तो उम्मीदवार की उम्र 30 साल से कम होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी। आवेदन करते समय सामान्य और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करने होंगे। आरक्षित वर्गों के लिए शुल्क में छूट है।

आवेदन प्रक्रिया

1. सबसे पहले, कोचीन शिपयार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. “करियर” सेक्शन में जाकर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. इसके बाद,”One time Registration” पर क्लिक करें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।

4. फिर “Application Submission” लिंक पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी और दस्तावेज़ अपलोड करें।

5. अंत में, आवेदन शुल्क जमा करें और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News