CA Final Exams 2025 Schedule अब साल में तीन बार होगा सीए फाइनल का एग्जाम, ICAI का ऐतिहासिक निर्णय, जानें डिटेल्स

Khabarwala 24 News New Delhi : CA Final Exams 2025 Schedule चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) की फाइनल परीक्षाएं ICAI ने साल में तीन बार आयोजित करने का ऐलान लिया है। मौजूदा समय में यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। ICAI ने कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप है। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : CA Final Exams 2025 Schedule चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) की फाइनल परीक्षाएं ICAI ने साल में तीन बार आयोजित करने का ऐलान लिया है। मौजूदा समय में यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। ICAI ने कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप है। इससे छात्रों को अधिक अवसर मिलेंगे। पिछले साल आईसीएआई ने फाउंडेशन और इंटरमीडिएट सिलेबस की परीक्षाएं वर्ष में तीन बार आयोजित करने का निर्णय लिया था। अब सीए फाइनल परीक्षाएं भी उसी शेड्यूल का पालन करेंगी।

परीक्षाएं जनवरी, मई और सितंबर में होंगी (CA Final Exams 2025 Schedule)

विज्ञप्ति के मुताबिक, अब फाइनल परीक्षा भी प्रतिवर्ष तीन बार आयोजित की जाएगी। फाइनल परीक्षाएं जनवरी, मई और सितंबर में आयोजित की जाएंगी। आईसीएआई में 10 लाख से अधिक छात्र और लगभग चार लाख सदस्य हैं। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं के साथ तालमेल बिठाने और छात्रों को अधिक अवसर प्रदान करने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की 26वीं परिषद ने साल में तीन बार CA फाइनल परीक्षा आयोजित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स में भी बदलाव (CA Final Exams 2025 Schedule)

यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जा रही थी। पिछले साल, ICAI ने इंटरमीडिएट और फाउंडेशन कोर्स की परीक्षाएं साल में तीन बार आयोजित करने का निर्णय लिया था और अब CA फाइनल परीक्षाएं भी इसी तरह होंगी।” इनफार्मेशन सिस्टम्स ऑडिट परीक्षा में पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स में भी बदलाव देखने को मिलेगा। पहले साल में दो बार जून और दिसंबर में आयोजित होने वाले इस कोर्स के लिए असेसमेंट टेस्ट अब साल में तीन बार- फरवरी, जून और अक्टूबर में आयोजित की जाएगी। सदस्यों के लिए पहुंच और सुविधा बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

छात्र और पेशेवर दोनों को भरपूर अवसर (CA Final Exams 2025 Schedule)

ICAI के निर्णय के बारे में बात करते हुए संस्थान के अध्यक्ष सीए चरणजोत सिंह नंदा ने कहा, “इन निर्णयों से छात्रों और सदस्यों दोनों को काफी लाभ होगा, जिससे उन्हें सफलता के बेहतर अवसर मिलेंगे। यह कदम हमारे भावी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को समर्थन और मार्गदर्शन देने के तरीके में एक नए युग का प्रतीक है। आईसीएआई अपने सदस्यों और छात्रों के विकास के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहा है। यह ऐतिहासिक निर्णय यह सुनिश्चित करेगा कि छात्रों और पेशेवरों दोनों को अपने करियर में उत्कृष्टता प्राप्त करने के भरपूर अवसर मिलें।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News