Banasthali Vidyapith हापुड़ की बिटिया आंचल ने किया नाम रोशन, वनस्थली विद्यापीठ से पेंशन पर किए गए शोध पर मिली पीएचडी की उपाधि

Khabarwala24news Hapur:  राजस्थान के BANASTHALI VIDYAPITH  वनस्थली विद्यापीठ में रविवार 2 अप्रैल को 39वें दीक्षांत समारोह में हापुड़ निवासी आंचल ने पीएचडी (phd)की डिग्री हासिल की है। आंचल ने कंपारेटिव स्टडी ऑफ पेंशन प्लान बिटवीन इंडिया एंड चीन विषय पर शोध किया है। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने आंचल को पीएचडी (PHD)की उपाधि दी। आंचल […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24news Hapur:  राजस्थान के BANASTHALI VIDYAPITH  वनस्थली विद्यापीठ में रविवार 2 अप्रैल को 39वें दीक्षांत समारोह में हापुड़ निवासी आंचल ने पीएचडी (phd)की डिग्री हासिल की है। आंचल ने कंपारेटिव स्टडी ऑफ पेंशन प्लान बिटवीन इंडिया एंड चीन विषय पर शोध किया है। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने आंचल को पीएचडी (PHD)की उपाधि दी।

आंचल देवलोक कॉलोनी निवासी डॉ राजेश त्यागी – कविता त्यागी की बेटी हैं और शिवपुरी निवासी पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा की छोटी पुत्रवधु हैं। आंचल की इस उपलब्धि पर परिवारजनों में खुशी का माहौल है। आंचल कहना है कि गुरुओं के आशीर्वाद और परिवार के सहयोग के बिना शोध का ये सफर मुश्किल था। जब भी राह में कोई कठिनाई आई गुरुजनों ने उसे आसान बनाया और मेरे पति हर वक्त मेरे साथ खड़े रहे। आंचल का कहना है कि अगर आप ठान लें तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। दिनेश शर्मा ने कहा कि उन्हें अपनी पुत्रवधु पर गर्व है। उन्होंने कहा कि अगर हम बेटियों को मौका दें, उनका साथ दें, उनका हौसला बढ़ाएं तो वो न सिर्फ समाज का बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर सकती हैं। आंचल की इस उपलब्धि पर उन्हें लगातार बधाई मिल रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News