Crocodile मां ने मगरमच्छ के सामने छह साल के मासूम को फेंका , बस इतनी सी थी बात

Khabarwala 24 News New Delhi: Crocodile कर्नाटक के दांदेली में एक एेसा मामला सामने आया है, जिसे जानने के बाद आप सिहर उठेंगे। यहां एक महिला का अपने पति से विवाद हो गया। जिसका अंजाम 6 साल के मासूम को भुगतना पड़ा। 23 साल की मां आखिर ऐसा कैसे कर सकती है? यह सवाल लोगों […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Crocodile कर्नाटक के दांदेली में एक एेसा मामला सामने आया है, जिसे जानने के बाद आप सिहर उठेंगे। यहां एक महिला का अपने पति से विवाद हो गया। जिसका अंजाम 6 साल के मासूम को भुगतना पड़ा। 23 साल की मां आखिर ऐसा कैसे कर सकती है? यह सवाल लोगों के जेहन में है।

क्या है पूरा मामला (Crocodile )

दांदेली में एक महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद महिला अपने ही बच्चे की जान की दुश्मन बन गई। महिला ने 6 साल के बच्चे को उठाया और घर के पीछे से गुजरते नाले के ऊपर पहुंच गई। यहां महिला ने बच्चे को नाले के अंदर फेंक दिया। इस नाले में कई मगरमच्छ रहते हैं। जिसका उसको भी पता था। लेकिन उसने एक मिनट भी नहीं सोचा और अपने मासूम को मौत के हवाले कर दिया।

आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार (Crocodile )

इस जगह को मगरमच्छ पार्क भी बोला जाता है। बच्चे का आधा खाया हुआ शव दांदेली ग्रामीण पुलिस ने बरामद किया है। महिला ने शनिवार शाम 7 बजे बच्चे को नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने बचाव अभियान भी चलाया था। लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण अभियान बंद करना पड़ा। जिसके बाद फिर रविवार को अभियान चलाया गया। पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News