Accident News ट्रैक्टर ट्राली और भैंसा बुग्गी की भिड़ंत, एक की मौत 11 घायल

khabarwala24News(DHOLANA) Hapur Accident News : थाना क्षेत्र में ग्राम कंदोला में चल रहे मेले में जा रही भैंसा बुग्गी और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। इस Accident दुर्घटना में 12 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि ग्यारह लोग घायल हो गए। जिसमें एक अन्य लड़की की हालत गंभीर बनी हुई […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

khabarwala24News(DHOLANA) Hapur Accident News : थाना क्षेत्र में ग्राम कंदोला में चल रहे मेले में जा रही भैंसा बुग्गी और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। इस Accident दुर्घटना में 12 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि ग्यारह लोग घायल हो गए। जिसमें एक अन्य लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर समेत एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है जबकि चालक मौके से फरार हो गया। बताया गया कि ट्रैक्टर में लाइट भी नहीं थी।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार गांव ककराना निवासी प्रदीप का परिवार बुग्गी में सवार होकर कंदोला में चल रहे मां दुर्गा मेला में जा रहा था । बुग्गी में परिवार के 12 लोग सवार थे। जैसे ही बुग्गी धौलाना पिलखुवा मार्ग पर प्रताप द्वार के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने जोरदार Accident टक्कर मार दी। घायलों ने बताया कि ट्रैक्टर में सीमेंट मिक्सिंग की मशीन लगी हुई। दुर्घटना होने पर बुग्गी में सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे । सिर मे चोट लगने से संदीप की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि और उसके सगे ताऊ की लड़की काजल गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां काजल की हालत गंभीर होने पर उसे हापुड़ स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। शेष अन्य 10 लोगों को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

दुर्घटना Accident में एक बच्चे की मौत हुई है। ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है ।ट्रैक्टर भी कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मुनीष प्रताप सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News