भाकियू भानू के नगर अध्यक्ष के मकान में चोरी

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: कोतवाली क्षेत्र में मोदीनगर रोड से प्रीत विहार संपर्क मार्ग पर स्थित भाकियू भानू के मकान से चोर सामान चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भाकियू भानू के नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी ने बताया कि मोदीनगर रोड से प्रीत विहार संपर्क मार्ग पर उनका मकान […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: कोतवाली क्षेत्र में मोदीनगर रोड से प्रीत विहार संपर्क मार्ग पर स्थित भाकियू भानू के मकान से चोर सामान चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाकियू भानू के नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी ने बताया कि मोदीनगर रोड से प्रीत विहार संपर्क मार्ग पर उनका मकान है। आज शुक्रवार को उनका पुत्र व पुत्रवधु कहीं बाहर गए थे। दोपहर करीब सवा दो बजे वह पोती को स्कूल से लेने के लिए घर का ताला लगाकर गए थे। जब वह वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि दो लड़केउनके मकान से निकल कर मोटरसाइिकल पर बैठ कर फरार हो गए।

उन्होंने देखा की मकान में लगे ताले टूटे पड़े हैं। सेफ का ताला भी टूटा था और ज्वैलरी के खाली डिब्बे पड़े थे। इस संबंध में 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। राजवीर सिंह भाटी ने बताया कि नुकसान के बारे में पुत्रवधु के वापस आने पर ही पता चल सकेगा।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News