खबरwala 24 न्यूज हापुड़ : कोतवाली क्षेत्र में रेलवे रोड स्थित एक बैंक के बाहर खड़ी पत्रकार की कार को चोर चोरी कर ले गए। वारदात बैंक के बाहर लगे सीसीटी फुटेज में कैद हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला अतरपुरा निवासी पत्रकार राहुल बंसल की होंडा सिटी कार गली बाहर बैंक आफ महाराष्ट्र के बाहर खड़ी थी। रात को चोर कार चोरी कर फरार हो गए। इस वारदात की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


