Jaunpur News जौनपुर में दिनदहाड़े पत्रकार की हत्या, सरेआम घेरकर गोलियों से भूना

Khabarwala 24 News Jaunpur: Jaunpur News यूपी के जनपद जौनपुर में एक पत्रकार को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पत्रकार को तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े घेरा और गोलियों से भून दिया। पत्रकार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Jaunpur: Jaunpur News यूपी के जनपद जौनपुर में एक पत्रकार को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पत्रकार को तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े घेरा और गोलियों से भून दिया। पत्रकार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तीनों बदमाश हत्या के बाद फरार हो गए। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला (Jaunpur News)

यह मामला जौनपुर के शाहगंज थाना क्षेत्र के इमरानगंज बाजार का है। पत्रकार आशुतोष शाहगंज के सबरहर गांव से बाइक पर सवार होकर बाजार जा रहे थे। अचानक तीन बदमाशों ने पत्रकार को घेरा और उनपर फायरिंग शुरू कर दी। पत्रकार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और बदमाश वहां से फरार हो गए। इलाके में दिनदहाड़े हत्या होने से दहशत फैल गई। हत्या सुबह के समय की गई। बताया जा रहा है कि मृतक 43 वर्षीय आशुतोष श्रीवास्तव है। आशुतोष एक न्यूज चैनल के जिला संवाददाता थे।

- Advertisement -

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा (Jaunpur News)

घटना की जानकारी के बाद इलाके में लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पत्रकार के परिजनों को घटना की जानकारी दी तो उनके घर में कोहराम मच गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की (Jaunpur News)

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है। अभी आरोपी फरार हैं उनकी तलाश की जाएगी। जल्द आरोपियों को पकड़कर हत्याकांड का पर्दाफाश किया जाएगा।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News