अमरावती क्राइम ब्रांच ने मुंबई के ड्रग माफिया को पकड़ा, 78 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त, बाजार मूल्य 12 लाख से अधिक

अमरावती, 22 मार्च (khabarwala24)। अमरावती शहर में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस की सतत कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने मुंबई के एक बड़े ड्रग माफिया को हिरासत में ले लिया है। ऑपरेशन में लगभग 78 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 12 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

अमरावती, 22 मार्च (khabarwala24)। अमरावती शहर में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस की सतत कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने मुंबई के एक बड़े ड्रग माफिया को हिरासत में ले लिया है। ऑपरेशन में लगभग 78 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 12 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। साथ ही तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।

मिली गोपनीय सूचना के आधार पर अमरावती क्राइम ब्रांच ने शहर के लालखडी इलाके में जाल बिछाया। सूचना के अनुसार, मुंबई से बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स अमरावती लाई जा रही थी, जिसे यहां बेचने की योजना थी। छापेमारी में मुंबई के माहिम वेस्ट निवासी 36 वर्षीय अजीम असद शेख और अमरावती के गवली पुरा निवासी 25 वर्षीय शेख समीर शेख अमीर को 78 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को अमरावती कोर्ट ने पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी मुंबई से एमडी ड्रग्स की खेप लेकर अमरावती पहुंचे थे और यहां स्थानीय स्तर पर बिक्री का जाल फैला रहे थे। पुलिस ने इस रैकेट के तार मुंबई के अलावा विदर्भ के अन्य जिलों से जुड़े होने की आशंका जताई है। जांच की दिशा अब मुंबई और आसपास के इलाकों की ओर मोड़ी गई है। आगे की पूछताछ में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों और सप्लाय चेन का खुलासा होने की संभावना है।

यह सफलता पुलिस कमिश्नर राकेश ओला के निर्देश पर हुई। डिप्टी कमिश्नर गणेश शिंदे शाम घुगे के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच पुलिस इंस्पेक्टर संदीप चव्हाण के नेतृत्व में टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। अमरावती पुलिस का कहना है कि शहर में ड्रग्स की तस्करी और बिक्री को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान तेज किया गया है। हाल के महीनों में कई बड़ी खेपें पकड़ी गई हैं, जिससे नशा तस्करों में खलबली मची हुई है।

एमडी (मेफेड्रोन) एक सिंथेटिक ड्रग है, जो युवाओं में तेजी से फैल रहा है। यह सस्ता होने के कारण स्कूल-कॉलेज के छात्रों तक पहुंच रहा है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ड्रग्स से जुड़े किसी भी व्यक्ति या नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अभियुक्तों के मोबाइल फोन की जांच से भी महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।

यह कार्रवाई अमरावती में ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उन्हें ड्रग्स तस्करी या बिक्री की कोई जानकारी मिले तो तुरंत सूचित करें। क्राइम ब्रांच की टीम अब मुंबई के संपर्कों और सप्लायर्स तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। इस सफलता से विदर्भ में ड्रग नेटवर्क पर करारा प्रहार हुआ है और आगे बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News