Hapur News आपसी विवाद में आमने सामने आए दो पक्ष, आधा दर्जन घायल

Hapur News Khabarwala 24 News Dholana(Hapur): थाना क्षेत्र के गांव देहरा में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। लाठी डंडों से जमकर मारपीट और पथराव हो गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले को शांत कराया। पुलिस आरोपियों […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala 24 News Dholana(Hapur): थाना क्षेत्र के गांव देहरा में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। लाठी डंडों से जमकर मारपीट और पथराव हो गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले को शांत कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार गांव देहरा के बिलाल का मकान की शटरिंग का कार्य है। गांव के ही जफरु उसे उसका दो लाख रुपये को लेकर विवाद था। बुधवार रात बिलाल काम से घर लौटा इसी दौरान जफरू अपने रुपये मांगने के लिए उसके घर जा रहा था। रास्ते में दोनों का विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया और दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। आरोप है कि जफरू पक्ष ने बिलाल और उसके भाई पर हमला बोल दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में पथराव भी हुआ। जान बचाने के लिए स्थानीय लोग घरों में घुस गए। इस विवाद में एक पक्ष बिलाल, गुलफ़ाम और दूसरे पक्ष से जफरु, राजा व मोहम्मद रफी घायल होने की सूचना है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

क्या कहती है पुलिस

धौलाना थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दो पक्षों में मारपीट हुई है, पथराव नहीं हुआ है।

Hapur news आपसी विवाद में आमने सामने आए दो पक्ष, आधा दर्जन घायल Add Hapur news आपसी विवाद में आमने सामने आए दो पक्ष, आधा दर्जन घायल Hapur news आपसी विवाद में आमने सामने आए दो पक्ष, आधा दर्जन घायल Hapur news आपसी विवाद में आमने सामने आए दो पक्ष, आधा दर्जन घायल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News