Hapur News 18 लाख का लालच देकर युवक से ठगे एक लाख रूपये

Hapur News Khabarwala24News Garhmukteshwar (Hapur):18 लाख रुपये का लालच देकर एक युवक से दो आरोपियों ने एक लाख रुपये ठग लिए। अब पीड़ित ने पुलिस में शिकायत करते हुए ठगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और रुपये वापस दिलाने की मांग की है। नगर के मोहल्ला राजीव नगर निवासी सरदार सिंह ने […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24News Garhmukteshwar (Hapur):18 लाख रुपये का लालच देकर एक युवक से दो आरोपियों ने एक लाख रुपये ठग लिए। अब पीड़ित ने पुलिस में शिकायत करते हुए ठगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और रुपये वापस दिलाने की मांग की है।

नगर के मोहल्ला राजीव नगर निवासी सरदार सिंह ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह ठेला लगाकर अपने परिवार का पोषण करता है। उसके ठेले पर एक व्यक्ति का आना जाना था। धीरे धीरे उस व्यक्ति ने उसे अपना दोस्त बना लिया। एक दिन उस व्यक्ति ने उससे कहा कि तुम पैसों की व्यवस्था करो मैं तुम्हारे पैसे एक खेल में लगवाऊंगा जिससे तुम मालामाल हो जाओगे। उसके बाद उसने अपनी पत्नी के सोने चांदी के जेवर गिरवी रखकर पचास हजार रुपए की व्यवस्था की। आरोपी उसे एक व्यक्ति के पास गाजियाबाद ले गया और पैसे उसे दिला दिए। पैसे लेने वाले व्यक्ति ने कहा कि तुम पचास हजार की और व्यवस्था करो जिससे तुम्हारी 18 लाख रूपए की लॉटरी लग जाएगी। आपोरी की बातों में आकर पीड़ित ने एक हफ्ते बाद उसने फिर पचास हजार की व्यवस्था कर दे दिए।

पीड़ित ने बताया कि एक लाख रूपए देने के बाद से दोनों आरोपियों के फोन बंद हैं और उनका कुछ पता नहीं है। आरोपियों ने उसे लालच देकर एक लाख रूपए की ठगी कर ली। कोतवाली पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है और अपने एक लाख रूपये दिलाए जाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Hapur news 18 लाख का लालच देकर युवक से ठगे एक लाख रूपये Hapur news 18 लाख का लालच देकर युवक से ठगे एक लाख रूपये Hapur news 18 लाख का लालच देकर युवक से ठगे एक लाख रूपये

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News