छप्पर में लगी आग से पांच पशु जिंदा जले, लाखों का नुकसान

खबरwala 24 न्यूज धौलाना: थाना क्षेत्र के गांव ककराना में बृहस्पतिवार की देर शाम अचानक लगी आग के कारण एक छप्पर जलकर राख हो गया। इस दुर्घटना में चार भैंस और एक गाय की झुलसने के कारण मौत हो गई। जबकि, पांच से अधिक मवेशी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से किसान को […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala 24 न्यूज धौलाना: थाना क्षेत्र के गांव ककराना में बृहस्पतिवार की देर शाम अचानक लगी आग के कारण एक छप्पर जलकर राख हो गया। इस दुर्घटना में चार भैंस और एक गाय की झुलसने के कारण मौत हो गई। जबकि, पांच से अधिक मवेशी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से किसान को लाखों की क्षति होने का अनुमान है।

गांव के रहने वाले रिंकू पशु पालकर दूध बेचकर अपना गुजारा करते हैं। बृहस्पतिवार देर शाम अचानक से घर के सामने स्थित छप्पर में आग लग गई। पास में ही रखी सुखी पराली के कारण छप्पर की आग ने एकदम से विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके चलते छप्पर के नीचे बंधी चार भैंस और एक गाय की झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो गाय, तीन भैंस और दो बछड़े मरणासन्न हालत में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। इस दौरान घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी समेत अन्य सामानों से किसी तरह से आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही अग्निशमन विभाग को सूचित किया, लेकिन इससे पहले ही ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News